मनोरंजन जगत में शेफाली जरीवाला की अचानक मौत कई सवाल छोड़ गई। शुक्रवार की देर रात को एक्ट्रेस की मौत ने सभी को हैरान कर दिया। खबरों में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं कि कोई कह रहा है कि उन्हें हार्ट अटैक आया था तो कोई कह रहा है उनके हार्ट में ब्लॉकेज था तो कोई मिर्गी के दौरे का असर बता रहा है। इसके साथ ही पुलिस के हवाले से कहा जा रहा है कि अभिनेत्री को उनके घर में मृत पाया गया था। ऐसे में अब उनकी मौत की वजह से लेकर संशय बना हुआ है। इसी बीच हिंदुस्तानी भाऊ यानी कि विकास पाठक ने भी एक्ट्रेस की मौत पर सवाल उठाए हैं और कहा कि उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। शेफाली की मौत से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है।

हिंदुस्तानी भाऊ ने शेफाली की मौत को लेकर एएनआई से बात की और इस दौरान उन्होंने कहा कि वो उनके लिए एक बहन नहीं बल्कि बेटी की तरह थीं। हिंदुस्तानी भाऊ कहते हैं कि वो दोनों अक्सर बात करते थे लेकिन, साल में 3 दिन बेहद ही खास होते थे जब एक्ट्रेस उन्हें फोन करती थीं। वो कोई और दिन नहीं बल्कि रक्षाबंधन, गणपति उत्सव और भाई दूज। इन तीन दिन हिंदुस्तानी भाऊ को उनके फोन का बेसब्री से इंतजार रहता था। वो उनके फोन के बारे में सोचते थे। उनके लिए कुछ पकाने के बारे में सोचते थे। इमोशनल विकास ने कहा कि अब जब वो इस दुनिया में नहीं हैं तो वो बस उस फोन का इंतजार कर सकते हैं, जो कभी नहीं आएगा।

हिंदुस्तानी भाऊ ने उठाए सवाल

इसके साथ ही हिंदुस्तानी भाऊ ने आगे कहा कि वो मुश्किल से ही किसी को अपना बना पाते हैं। उन्हें लोगों के साथ रिश्ते बनाना मुश्किल काम लगता है। लेकिन, वो कुछ रिश्तों को दिल से चाहते हैं। वो शेफाली जरीवाला के साथ अपने रिश्ते को ऐसा ही बताते हैं। एक्ट्रेस उनके लिए परिवार के जैसे थीं। विकास ने कहा कि वो सोच भी नहीं सकते हैं कि आगे क्या हुआ होगा? उन्होंने शेफाली की मौत को लेकर सामने आई वजहों पर कहा कि लोग कहते हैं कि उनको दिल का दौरा पड़ा लेकिन, उनका मानना है कि शेफाली का दिल इतना कमजोर नहीं था। हिंदुस्तानी भाऊ कहते हैं कि वो भले ही लड़की थीं लेकिन, अपने परिवार के लिए एक बेटे के जैसे थीं। उन्होंने सभी का ख्याल रखा। विकास उसका भी जिक्र करते हैं, जो एक्ट्रेस अपने पापा के ऑपरेशन पर खर्च करती हैं। विकास कहते हैं कि उन्होंने हाल ही में 25 लाख खर्च करके अपने पापा का ऑपरेशन करवाया। विकास, शेफाली की मौत पर सवाल उठाते हुए कहते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही एक्ट्रेस की मौत के पीछे की असली वजह बता पाएगी।

हिंदुस्तानी भाऊ, शेफाली के माता-पिता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और कहते हैं किसी भी मां-बाप के लिए बेटी की अर्थी को कंधा देना कितना बड़ा दुख है वो इसे समझ सकते हैं। गौरतलब है कि शेफाली और हिंदुस्तानी भाऊ साथ में ‘बिग बॉस 13’ में नजर आए थे और इसी दौरान उनकी बॉन्डिंग बनी थी। तभी से वो साथ थे।

‘मेरी बच्ची को वापस ले आओ’, शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में बिलख पड़ी मां, रो-रोकर बुरा हाल