बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। सुबह-सुबह उनके निधन की खबर आई, हर जगह हेडलाइन थी कि मशहूर कलाकार धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने रिएक्ट किया है।
बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने आश्चर्य जताया कि कौन से वे सूत्र हैं जो इस तरह की झूठी खबरें फैला रहे हैं। शत्रुघ्न ने कहा, “धरमजी की कोई टीम नहीं है। तो किस ‘टीम’ ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की? यह सब बहुत ही अप्रिय है।”
शत्रुघ्न सिन्हा ने उन मीडिया रिपोर्ट्स पर नाराजगी जताई है जिसमें धर्मेंद्र के निधन की बात कही गई थी। शत्रुघ्न ने कहा, “मैंने सुबह उठकर इन खबरों को सच मान लिया क्योंकि ये विश्वसनीय पोर्टल और प्रकाशनों से आई थीं। मुझे यह जानकर हैरानी और राहत हुई कि ये खबरें झूठी थीं। सबके चहेते धरमजी ठीक हैं और जल्द ही घर लौट आएंगे। मरे उनके दुश्मन।”
Dharmendra News LIVE Updates: धर्मेंद्र के निधन की खबरों का हेमा मालिनी ने किया खंडन, जताई नाराजगी
शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र बहुत करीबी दोस्त हैं। वे एक-दूसरे को चालीस सालों से करीब से जानते हैं। शत्रुजी ने कहा, “मुझे धर्मेंद्र और हेमा (मालिनी) बहुत पसंद हैं। हम तीनों ने साथ में अपनी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक की थी। हम जितनी बार मिलना चाहते हैं उतनी बार नहीं मिल पाते। लेकिन जब भी मिलते हैं, तो शाम शानदार बातचीत, खाने-पीने और संगीत से भरपूर होती है।”
शत्रुजी ने कहा कि उनके दोस्त धर्मेंद्र बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। उन्होंने कहा, “क्या आपको पता है कि धर्मेंद्र खूबसूरत कविताएँ लिखते हैं, और वह भी उर्दू में? उन्हें अपनी कविताएँ ज़रूर प्रकाशित करनी चाहिए। वे अद्भुत हैं।”
शत्रुघ्न ने आगे कहा कि उन्हें अपने दोस्त के साथ काम करने में मजा आता है। उन्होंने कहा, “हमने साथ में लोहा, इंसानियत के दुश्मन और ज़लज़ला जैसी और भी फ़िल्में की हैं। हम शोले भी साथ में कर सकते थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। ऐसे अभिनेता के साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है जिसमें किसी से बेहतर होने का कोई भाव न हो। धर्मेंद्र बहुत आत्मविश्वासी इंसान और कलाकार हैं। उन्होंने कभी दूसरे अभिनेताओं के रोल की लालसा नहीं की, कभी प्रतिस्पर्धा में शामिल नहीं हुए। उनके मज़बूत शरीर में एक भी बुराई नहीं है।”
शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि वो अपने दोस्त के स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ। उनके पास गर्व करने के लिए बहुत कुछ है। अब उनके पोते भी अभिनेता हैं। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में देओल परिवार की तीन पीढ़ियाँ हैं। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है।”
