दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद सोमवार शाम निधन हो गया। शशि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई में सांता क्रूज पुलिस स्टेशन के नजदीक स्थित क्रूज हिंदू क्रिमेटोरियम में किया गया। शशि पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में अंतिम सांसें लीं। 79 वर्षीय शशि ने अपने करियर में 160 फिल्मों (148 हिंदी और 12 अंग्रेजी) में काम किया। 60 और 70 के दशक में उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्में दी। शशि कपूर को तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। 1979 में शशि द्वारा निर्मित फिल्म जुनून को बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड मिला। 1986 में फिल्म न्यू देल्ही टाइम्स के लिए बेस्टर एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। 1994 में फिल्म ‘मुहाफिज’ के लिए स्पेशल ज्युरी अवॉर्ड भी मिल चुका है।

शशि ने 4 साल की उम्र से अपने पिता द्वारा निर्मित और निर्देशित नाटकों में काम करना शुरू कर दिया था। उनके अंतिम संस्कार में करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन शशि कपूर के घर पहुंच गए हैं। अंत‍िम संस्‍कार में शाम‍िल होने और श्रद्धांजल‍ि देने बॉलीवुड जगत के लोग पहुंचे।

Here’s Shashi Kapoor Funeral:

– अमिताभ बच्चन काफी भावुक होते नजर आए उन्होंने शशि कपूर के परिवार के लोगों को गले लगा कर सांत्वना दी।

– बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान क्रिमनेटोरियम पहुंचे।

– शशि कपूर को अंतिम विदाई देने के बाद सलीम खान क्रिमनेटोरियम से चले गए हैं। एक मिनट का मौन रखा गया है।

– सुप्रिया पाठक, सीमा पेहवा, शक्ति कपूर और सुरेश ओबरॉय भी क्रिमनेटोरियम में पहुंचे।

– अनु कपूर और अयान मुखर्जी भी क्रिमनेटोरियम पहुंच चुके हैं।

– शशि कपूर के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया है। पुलिस बैंड ने उनके लिए धुन बजाई।

– सलमान खान के पिता सलीम खान क्रिमनेटोरियम पहुंचे।

– बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान और रणबीर कपूर एक ही छाते के नीचे क्रिमनेटोरियम पहुंचे।

– रणधीर कपूर भी अंतिम संस्कार के लिए क्रिमनेटोरियम पहुंच गए हैं वह काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

– राज कपूर का पोता आधार जैन शशि कपूर की अंतिम यात्रा में पहुंच गया है।

– तेज बारिश के बीच शशि कपूर का पार्थिव शरीर अस्‍पताल से घर पहुंच गया है। शशि के बेटे करण कपूर और बेटी संजना अमेरिका से मुंबई आ गए हैं। अंत‍िम संस्‍कार में शाम‍िल होने और श्रद्धांजल‍ि देने बॉलीवुड जगत से भी लगो लगातार वहां पहुंच रहे हैं।

–  शशि कपूर का अंतिम संस्कार मुंबई में सांता क्रूज पुलिस स्टेशन के नजदीक स्थित क्रूज हिंदू क्रिमेटोरियम में किया गया।

– बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर जुहू स्थित अपने स्वर्गीय चाचा शशि कपूर के घर पहुंच गए हैं। ऋषि दिल्ली में फिल्म राजमा चावल की शूटिंग कर रहे थे।

– बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और नसीरुद्दीन शाह भी जुहू स्थित शशि कपूर के घर पर पहुंच गए हैं।

– बॉलीवुड स्टार संजय दत्त यहां पर सबसे पहले पहुंचने वाले लोगों में से हैं। शशि कपूर की मौत से संजय काफी दुखी नजर आए।