कपूर खानदान बड़े सुपरस्टार रहे शशि कपूर आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन, उन्हें आज भी उनके काम के लिए जाना जाता है। अगर पर्दे पर वो अमिताभ बच्चन के साथ नजर आ जाते थे तो कमाल ही हो जाता था। 18 मार्च यानी कि आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। ये उनकी 87वीं बर्थ एनिवर्सरी है। उनका निधन 2017 में हो गया था। उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर आपको उनके बारे में बता रहे हैं। एक बार उन्होंने खुद खुलासा किया था कि उनकी मां उन्हें कोख में ही मार देना चाहती थीं। क्योंकि वो उनके अनप्लान्ड बच्चे थे। इसकी वजह से वो उन्हें जन्म नहीं देना चाहती थीं। चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में।
शशि कपूर, पृथ्वीराज कपूर और रामसरणी कपूर के बेटे थे। कपल के पहले ही दो बेटों राज कपूर और शम्मी कपूर का पेरेंट्स बन चुका था और रामसरणी नहीं चाहती थीं कि वो तीसरे बच्चे को जन्म दें। इसलिए जब उन्हें प्रेग्नेंसी की बात पता चली तो वो दुखी हो गई थीं। इस बारे में खुद शशि कपूर ने साल 1995 में फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था। एक्टर ने तब बताया था कि जब रामसरणी को उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो उन्हें शर्मिंदगी हुई।
शशि कपूर ने बताया था कि उनकी मां के पहले चार बेटे हो चुके थे। दो बेटे राज और शम्मी थे और उनके पैदा होने के बीच में दो बच्चे मर चुके थे। इसका बाद एक्टर के माता-पिता ने प्रार्थना की थी कि उनकी बेटी हो तो बहन उर्मिला का जन्म हुआ। इसके बाद अचानक से रामसरणी को पता चला कि वो पांचवे बच्चे के लिए प्रेग्नेंट हैं। ये उनके लिए शॉकिंग था और शर्मिंदगी की बात मानती थीं।
कोख में मारना चाहती थीं शशि कपूर
इसके साथ ही शशि कपूर ने आगे बताया था कि उनकी मां उनको कोख में ही मार देना चाहती थीं। इससे छुटकारा पाने के लिए उनेहोंने कोशिश भी की थी। एक्टर ने कहा था कि उन दिनों अबॉर्शन नाम की चीज नहीं होती थी। ये सारी जानकारी शशि कपूर को उनकी मां ने दी थी कि वो जानबूझकर कभी साइकिल से तो कभी सीढ़ियों से गिरती रहती थीं। ताकि उनका बच्चा (शशि कपूर) कोख में ही मर जाए। इस पर एक्टर खुद को जिद्दी बताते हैं। अब जब एक्टर का जन्म हो गया तो वो उनको अलग नाम से बुलाती थीं क्योंकि वो अनप्लान्ड थे। इसकी वजह से वो उन्हें ‘फ्लूकी’ कहकर बुलाती थीं। शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था लेकिन, फिल्मों में वो इसी नाम से फेमस हुए थे।
शशि कपूर भले ही अनप्लान्ड थे लेकिन, उनकी किस्मत ने सफलता को पहले ही प्लान कर लिया था। वो बॉलीवुड के शानदार अभिनेता थे। उन्होंने तमाम सुपर-डुपर हिट फिल्में की थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने इंटरनेशनल सिनेमा में भी काम किया था। शशि कपूर को ‘दीवार’, ‘कभी-कभी’ और ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ जैसी क्लासिक फिल्मों में उनके बेजोड़ अभिनय के लिए जाना जाता है।