Sharda Sinha Last Rites News in Hindi: बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार हो चुका है। रायकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम यात्रा निकाली गई और फिर गुलबी घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी गई। उनके पार्थिव शरीर को उनके स्थान से श्मशान घाट ले जाते वक्त ‘शारदा सिन्हा अमर रहे’ के नारे लगे। उनका अंतिम संस्कार पटना के गुलबी घाट पर किया गया, जहां दो महीने पहले उनके पति का भी अंतिम संस्कार किया गया था। शारदा सिन्हा की ये अंतिम इच्छा थी, जो उन्होंने अपने अपने अंतिम वक्त में बेटे से कही थी।
उनकी शव यात्रा का वीडियो और तस्वीरें सामने आई, जिनमें उनके बेटे अंशुमान उन्हें कंधा दे रहे है। उनके साथ पूर्व बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव भी उन्हें कंधा रहे हैं। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को मुक्ति रथ में रखकर श्मशान घाट पर ले जाया जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा में बड़े-बड़े नेता भी शामिल हुए हैं।
शारदा सिन्हा के बेट अंशुमन ने मां को मुखाग्नी दी, इस दौरान उनके परिवार के लोगों के अलावा उनके प्रशंसक और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और पूर्व सांसद रामकृपाल यादव भी घाट पर मौजूद रहे रहे।
य
य
शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताते हुए रामकृपाल यादव ने कहा, “शारदा सिन्हा देश का गौरव थीं, उनका सफर छठ मईया के गानों से शुरू हुआ था और यह ऐसा संयोग है कि छठ पूजा के दौरान उनका निधन हो गया।”
बेटे ने शेयर की थी मां के निधन की खबर
बता दें कि शारदा सिन्हा की सेहत को लेकर उनके बेटे अंशुमान लगातार फैंस को अपडेट दे रहे थे। उनके निधन की खबर भी अंशुमान ने ही शेयर की थी। उन्होंने शारदा सिन्हा के फेसबुक अकाउंट पर उनकी तस्वीर शेयर कर उनके निधन की जानकारी दी थी। पोस्ट में लिखा था, “आप सब की प्रार्थना और प्यार हमेशा मां के साथ रहेंगे। मां को छठी मईया ने अपने पास बुला लिया है । मां अब शारीरिक रूप में हम सब के बीच नहीं रहीं।”