रणबीर कपूर और संजय दत्त की फिल्म ‘शमशेरा’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। आज यानी 23 जून को फिल्म का टीजर लॉन्च कर दिया गया है। टीजर के बाद से ही फैंस को रणबीर कपूर और संजय दत्त दोनों का लुक बहुत ही दमदार लग रहा है। साथ ही एक्ट्रेस वाणी कपूर ने टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। ‘शमशेरा ‘ रिलीज से पहले ही बहुचर्चित फिल्म है जिसका फैंस काफी समय से इंतजार भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि जब रणबीर कपूर का पहला पोस्टर जारी हुआ था, तभी उनका किरदार काफी दमदार नजर आया था और अब टीजर रिलीज को देखने के बाद फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
टीजर की शरुआत संजय दत्त के लुक से हो रही हैं। रणबीर कपूर इसमें एक डकैत के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिनकी एंट्री घोड़े पर सवार होकर होती है। फिल्म का टीजर 1 मिनट 22 सेकंड का है। फैंस टीजर को काफी पंसद कर रहे हैं।
रणबीर के डायलॉग ने जीता दिल: टीजर में कई दमदार डायलॉग सुनने को मिल रहे हैं। जितना दमदार फिल्म का टीजर है, उतने ही दमदार फिल्म के डायलॉग भी हैं। एक सीन में सुपरस्टार रणबीर ‘कर्म से डकैत, धर्म से आजाद’ बोलते हुए नजर आ रहे हैं। टीजर को देखकर ये पता चल रहा है कि फिल्म में संजय दत्त के अत्याचारों से बचने के लिए रणबीर डकैत बन जाते हैं और अपने हक के लिए लड़ते हैं।
इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर: अब जब फिल्म का टीजर सामने आ गया है तो फैंस को ट्रेलर का इंतजार हो रहा है। ‘शमशेरा ‘ का ट्रेलर 24 जून को आएगा।फिल्म में वाणी कपूर भी नजर आएंगी जो एक डांसर दिखाई गई हैं। फिल्म में रणबीर कपूर का दिल वाणी कपूर पर आ जाता है। वो उनका नृत्य और उनकी खूबसूरती को देख उनके प्यार में पड़ जाते हैं।
फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा द्वारा किया गया है और आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। ये फिल्म हिंदी भाषा के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। कोरोना महामारी के चलते इस फिल्म की रिलीज करने में काफी देर लग गई। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अब फिल्म ‘शमशेरा’ को 22 जुलाई को रिलीज किया जा रहा है। रणबीर कपूर फिल्म ‘संजू ‘ के लंबे समय के बाद बड़े परदे दिखने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर, संजय दत्त और वाणी कपूर के अलावा आशतोष राणा, सौरभ शुक्ला, रोनित रॉय और रिधा चौधरी भी नजर आएंगे।