Shahrukh Khan: शाहरुख खान सिर्फ बॉलीवुड में ही नाम के बादशाह नहीं माने जाते। शाहरुख अपने चाहने वालों और करीबी लोगों के लिए अकसर कुछ न कुछ खास करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में एक वायरल वीडियो में देखने को मिला।
दरअसल, शाहरुख खान अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा वक्त निकाल कर अपने मेकअप मैन की बहन की शादी में पहुंचे। शाहरुख खान का इस विवाह स्थल पर पहुंचना उनके मेकअप मैन और दुल्हन के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइस रहा होगा, इस बारे में सोशल मीडिया पर फैन्स कहते नजर आ रहे हैं।
शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ऐसे में शाहरुख खान के फैन्स उनके इस जेश्चर को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की काफी तारीफें हो रही हैं।
दरअसल, इस वायरल वीडियो में जानकारी दी गई है कि ये वीडियो मेकअप मैन राज गुप्ता की बहन की शादी का वीडियो है। यहां आकर शाहरुख ने सभी को सरप्राइज किया। वीडियो में सुनाई देता है कि शाहरुख के आने की खबर को अनाउंस किया जाता है कि अब शाहरुख खान आ रहे हैं।
शाहरुख का नाम सुनते ही शादी में आए लोग सीटियां बजाने लगते हैं। एक तरफ से एंटर होते हुए शाहरुख खान दूल्हा-दुल्हन के पास आते हैं और उन्हें गले से गाते हैं। शाहरुख दुल्हन के माथे पर हाथ रख उन्हें आशीर्वाद देते हैं। ये वीडियो कब का है फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन शाहरुख का यूं आम लोगों के बीच जाना उनके फैन्स का मन सोशल मीडिया पर जीत रहा है।
बता दें, शाहरुख बड़े पर्दे पर आखिरी बार फिल्म जीरो लाए थे। कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा और शाहरुख खान की ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। अब शाहरुख खान अपने फैन्स के लिए क्या नया लाने वाले हैं इसपर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है।
