शाहरुख खान ने अपने फैंस को आज सरप्राइज दिया जब उन्होंने बेटे आर्यन खान के फैशन लेबल D’YAVOL के नए कलेक्शन के प्रमोशन के लिए एक वीडियो शेयर किया। शाहरुख खान ने इस वीडियो में बताया कि उनके बेटे आर्यन खान के ब्रैंड D’YAVOL का नया कलेक्शन आने वाला है। एक्टर ने अपने X यानी कि Twitter हैंडल पर ये घोषणा की है कि 12 जनवरी को ये ब्रैंड नया X-3 कलेक्शन लॉन्च करेगा, जो 2025 का मास्टरपीस होगा। शाहरुख खान ने जो प्रोमो वीडियो शेयर किया है उसमें वो खुद नजर आ रहे हैं। मगर इस वीडियो में उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जो किसी भी आर्ट प्रेमी को अच्छा नहीं लगेगा।
टीज़र क्लिप में, शाहरुख रात में अपने स्टाइलिश अंदाज में एक म्यूजियम में एंट्री लेते हैं। हर जगह कलाकृतियाँ हैं। बीच में मोना लिसा की पेंटिंग है और उसे मास्टरपीस बताया गया। ‘timeless’, ‘priceless’, ‘treasure’, and ‘iconic’ जैसे शब्दों को हाइलाइट किया जाता है। शाहरुख लियोनार्डो दा विंची की मोना लिसा के पास जाते हैं और उसे जैकेट से बदल देते हैं। और वो ये जाहिर करते हैं कि मास्टरपीस मोना लिसा नहीं बल्कि उनके बेटे आर्यन खान के ब्रैंड की ये जैकेट है। सिर्फ इतना ही नहीं ब्रैंड के लोगो X को मोना लिसा के फेस पर दिखाया जाता है और पेंटिंग जमीन पर पड़ी दिखाई जाती है। ये देखना थोड़ा डिस्टर्बिंग लगता है। क्योंकि मोना लिसा को मास्टरपीस पेंटिंग कहा जाता है, उसकी इस तरह से तौहीन करना गलत है। एक सेंसिबल और बड़े स्टार होने के नाते शाहरुख खान को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था, मोना लिसा का इस्तेमाल थोड़े और सोफिस्टिकेटेड तरीके से किया जा सकता था।
मोना लिसा पेंटिंग क्यों है मशहूर?
मोना लिसा पेंटिंग दुनिया की सबसे प्रसिद्ध और रहस्यमय पेंटिंग में से एक है। यह पेंटिंग इटली के कलाकार लियोनार्डो दा विंची ने 1503-1506 में बनाई थी।
मोना लिसा पेंटिंग की विशेषताएं
मोना लिसा एक छोटी सी पेंटिंग है, जिसका आकार सिर्फ 77 x 53 सेमी है। यह पेंटिंग ऑयल पेंट और पॉपलर वुड पर बनाई गई है। पेंटिंग में एक महिला को दिखाया गया है, जो एक रहस्यमय मुस्कराहट के साथ बैठी हुई है। महिला की पहचान लिसा देल जियोकोंडो के रूप में की गई है, जो एक इटली के व्यापारी की पत्नी थी। पेंटिंग की सबसे बड़ी खासियत इसकी मुस्कराहट है, जो बहुत ही रहस्यमय और आकर्षक है। मुस्कराहट को बनाने के लिए लियोनार्डो दा विंची ने एक विशेष तकनीक का उपयोग किया था, जिसे “स्फुमाटो” कहा जाता है।
पेंटिंग के पीछे की कहानी
मोना लिसा पेंटिंग को लियोनार्डो दा विंची ने फ्रांस के राजा फ्रांसिस प्रथम के लिए बनाया था। पेंटिंग को बनाने में लियोनार्डो दा विंची को चार साल का समय लगा था। पेंटिंग को 1517 में फ्रांस के राजा फ्रांसिस प्रथम ने खरीद लिया था। इसके बाद पेंटिंग को फ्रांस के रॉयल पैलेस में रखा गया था। फ्रांस की क्रांति के दौरान पेंटिंग को ल्यूव्र संग्रहालय में शिफ्ट कर दिया गया था। आजकल पेंटिंग को ल्यूव्र संग्रहालय में ही रखा गया है, जहां यह दुनिया भर के लोगों लिए आकर्षण का केंद्र है।
यहाँ देखें शाहरुख खान का पोस्ट
शाहरुख ने X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक नया मास्टरपीस। X3. 12 जनवरी को केवल dyavolx.com पर आ रहा है।”
आर्यन खान, बंटी सिंह और लेटी ब्लागोएवा का हाई-एंड स्ट्रीटवियर ब्रैंड D’YAVOL ने सितंबर 2024 में न्यूयॉर्क फैशन वीक में अपनी शुरुआत की। शाहरुख खान लॉन्च के बाद से ही आर्यन का सपोर्ट कर रहे हैं और उनके बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं।
शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करे तो शाहरुख खान को आखिरी बार राजकुमार हिरानी की डंकी में देखा गया था, जिसमें तापसी पन्नू, बोमन ईरानी और विक्की कौशल भी थे। एक्टर अब किंग में अपनी बेटी सुहाना खान के साथ नज़र आएंगे। मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर का निर्देशन सुजॉय घोष करेंगे। यह सुहाना की थियेटर में पहली फ़िल्म होगी, इससे पहले उन्होंने ज़ोया अख़्तर की द आर्चीज़ में अहम भूमिका निभाई थी, जो 2023 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी।