बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख को फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का संगीत अपनी जान से भी ज्यादा पसंद आया है। 50 वर्षीय इस अभिनेता के काफी करीबी दोस्त व फिल्म निर्माता करण जौहर ने उन्हें अपने निर्देशन में आने वाली फिल्म का गाना सुनाया। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में है।
शाहरुख खान ने इसके संगीत की प्रशंसा के लिए ट्वीटर का सहारा लिया और करण और रणबीर की खुशनुमा तस्वीर पोस्ट करते हुये उन्होंने लिखा, ‘साधारण, मजेदार और निर्दोष। आज रात रणबीर, करण और जितेश के साथ काफी मजा आया। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का हरेक भाग जान लेने वाला है।’
इसके तुरंत बाद फिल्म निर्माता ने फिल्म ‘फैन’ के अभिनेता को रिफ भेजा और अपनी फिल्म के संगीत की सराहना करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। जौहर ने ट्वीट किया, ‘भाई कल रात आपके साथ समय बिताकर काफी अच्छा लगा। मैंने आपको एक गाना भेजा है जो आपने पसंद किया है…आपको प्यार ..और धन्यवाद।’
‘ऐ दिल है मुश्किल’ में फवाद खान और लीजा हेडन भी है। इस फिल्म के लिए प्रीतम ने संगीत दिया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 28 अक्तूबर को रिलीज होगी। बता दें, करण जौहर और शाहरुख खान बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने कई फिल्मों में भी साथ काम किया है।
Simple,happy & innocent. Had so much of it with Ranbir, Karan & Jitesh tonite. Aye Dil hai Mushkil Riff is 2 die for pic.twitter.com/hfedoFPITC
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 8, 2016