Jawan Total Collection: बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन करते हुए, शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने केवल 20 दिनों में ₹571.08 करोड़ की शानदार कमाई की है। फिल्म का जलवा पहले दिन से ही बरकरार है। ओपनिंग डे पर किंग खान की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 75 लाख का कलेक्शन किया था। ग्लोबली भी ये फिल्म 1000 करोड़ से कई अधिक का बिजनेस कर चुकी है।
पहले सप्ताह में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए 389.88 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते ‘जवान’ ने 136.1 करोड़ का बिजनेस किया। अब तीन हफ्ते पूरे होते-होते ये फिल्म 571 करोड़ से अधिक कमा चुकी है। ऐसे में इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं। ये पहले ओपनिंग डे पर सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी है। ‘जवान’ इतने कम समय में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है।
मल्टीस्टारर इस फिल्म में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी हैं। साउथ एक्ट्र्से नयनतारा को शाहरुख खान की हिरोइन दिखाया गया है। इसके साथ ही विजय सेतुपति अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं। वह इसमें विलेन का किरदार निभा रहे हैं। विजय इससे पहले भी हिंदी बेल्ट में काम कर चुके हैं, लेकिन नयनतारा ने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। नयनतारा फिल्म में एक्शन करती दिख रही हैं। बॉलीवुड डीवा दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, उनका कुछ मिनटों का कैमियो रोल है, लेकिन उसमें भी वह लाइमलाइट ले गई हैं।
‘पठान’ का टूटेगा रिकॉर्ड
शाहरुख खान की ये साल 2023 की दूसरी बड़ी हिट फिल्म है। इससे पहले वह ‘पठान’ में नजर आए थे। इस फिल्म के साथ किंग खान ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। पठान’ ने कुल 654 करोड़ का कलेक्शन किया था। ‘जवान’ भी उस आंकड़े को छूने से कुछ ही दूर है। इस फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन Pathan का रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
शाहरुख खान की ‘जवान’ का निर्देशन एटली ने किया है। वहीं इसे रेड चिलीज एंटरटेनमेंट कंपनी के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का निर्माण शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने किया है।