Shahrukh Khan: शाहरुख खान इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के लिए मालदीव्स गए हैं। शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है जिसमें शाहरुख बोट से बाहर निकलते दिख रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख के साथ गौरी, अबराम और आर्यन भी नजर आ रहे हैं। गौरी और शाहरुख आगे चल रहे हैं। वहीं वीडियो में अबराम मस्ती करते हुए चल रहे हैं। वीडियो में शाहरुख के छोटे बेटे अबराम भाई आर्यन से मस्ती ले रहे हैं।
शाहरुख वीडियो में फैंस को वेव करते हैं। तो वहीं आर्यन अबराम को छेड़ते हुए चल रहे हैं। ऐसे में अबराम भी आर्यन को लात मारते हुए अपनी टांग हवा में उड़ाते दिखते हैं। अबराम और आर्यन की पहले भी ऐसी मस्ती भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रही हैं। आर्यन अबराम से हर वक्त मस्ती के मूड में रहते हैं। अबराम आर्यन की एक ऐसी तस्वीर भी खूब वायरल हुई थी जिसमें अबराम को आर्यन ने टांगों की तरफ से हवा में उठाया हुआ था। देखें ये फनी वीडियो:-
अबराम खान परिवार के सबसे छोटे सदस्य हैं, ऐसे में शाहरुख उन्हे बहुत लाड करते हैं। शाहरुख खान अपने बेटे के साथ अकसर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। शाहरुख ने कुछ वक्त पहले ही गौरी और अबराम के साथ अपनी एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की थी जिसमें तीनों एक दूसरे का हाथ पकड़ कर चल रहे थे।
https://www.instagram.com/p/B0kcajmFv0M/
शाहरुख अपनी पर्सनल तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें, तो शाहरुख आखिरी बार फिल्म Zero मे अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आए थे। जल्द ही शाहरुख अपने नए प्रोजेक्ट के साथ फैंस के बीच आएंगे।

