बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान पिछले दिनों सोशल मीडिया में अपने वोग कवर मैगजीन फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में रहीं। वहीं इस बार सुहाना अपनी कुछ और तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। सुहाना खान मैगजीन कवर से ग्लैमर वर्ल्ड में डेब्यू कर चुकी हैं। वहीं अब शाहरुख की बेटी सुहाना इटली में अपनी बेस्टी के साथ सैर पर निकली हुई हैं।
सुहाना खान के अब तक सोशल मीडिया पर कई सारे फैन क्लब बन चुके हैं जो कि सुहाना को लगातार फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में सुहाना की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सुहाना खान का इटली में सैर करते हुए एक वीडियो सामने आया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को एक फैन क्लब ने ही शेयर किया है। वीडियो में सुहाना काफी मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BmTa3iRH_5p/?
सुहाना कभी कबूतरों को पकड़ रही हैं, तो कभी फ्रेंड के साथ झूला झूलती दिख रही हैं। कहीं सुहाना अपनी फ्रेंड के साथ बोट पर बैठी दिखाई दे रही हैं। बता दें, सुहाना का वोग मैगजीन कवर फोटोशूट इतना पॉपुलर हो गया है कि अभी से ही सुहाना के चाहने वालों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। सुहाना को सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालोंकी संख्या में इजाफा हुआ है। लगातार सुहाना के नए-नए फैन खुलते जा रहे हैं।

पिछले दिनों वोग शूट के दौरान सुहाना का शूट करने वाले फोटोग्राफर ने बताया था कि सुहाना के पिता शाहरुख सुहाना के शूट के वक्त वीडियो कॉल पर मौजूद थे। इस दौरान शाहरुख अपने बिगड़े हुए बालों के साथ अपने सोफे पर बैठे हुए थे।



