बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान एक अच्छे एक्टर हैं, अच्छे डांसर हैं और लड़कियों के चहेते हैं यह तो लगभग सभी जानते हैं। लेकिन किस तरह एक बहुत अच्छे इंसान और बॉस हैं यह बहुत कम ही लोग जानते हैं। तो आइए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसी बातों के बारे में जो आपको सिर्फ वही लोग बता सकते हैं जिन्होंने शाहरुख के साथ या शाहरुख के लिए काम किया है।
असल में किसी ने Quora.com पर सवाल पूछा कि शाहरुख खान अपनी फिल्मी जिंदगी के अलावा ऑफ स्क्रीन किस तरह के हैं। इस पर शाहरुख के यहां काम करने वाली उनकी एक एक्स-इम्प्लॉय ने इसका जवाब दिया। उन्होंने अपना नाम बताए बगैर 12 प्वॉइंट्स में सुपरस्टार की क्वालिटीज गिना दीं। दिलचस्प बात यह भी है कि इस जवाब पर 15 हजार 500 वोट्स भी आ गए। जो कि बहुत हैरानी की बात नहीं है। तो आइए जानते हैं कि वह 12 प्वॉइंट्स क्या हैं-
1. शाहरुख खान एक सज्जन व्यक्ति हैं
वह सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और यह 21वीं सदी है, लेकिन उनके यहां मेरे जैसी किसी भी एवरेज इम्प्लॉय के लिए दरवाजे खुले रहते हैं। और वह मौका भी देते हैं।
2. वह अपने फैन्स को समान रूप से चाहते हैं
हर सुबह जब वह अपनी गाड़ी से निकलते हैं, उन्हें पता होता है कि कुछ फैन्स गेट के बाहर उनका इंतिजार कर रहे होंगे। लेकिन वह कभी भी गाड़ी का शीशा चढ़ाकर निकल नहीं जाते। वह हमेशा उनकी ओर देखकर उनकी ओर हाथ हिलाते हुए मुस्कुराते हैं।
3.उनके पास एक विभाग है जो सिर्फ परोपकारी कामों के लिए है
यह छोटा सा विभाग उनके दानशीलता से जुड़े सभी काम देखता है, और तस्दीक करता है कि शाहरुख के नाम से जाने वाली कोई भी चीज या पैसे लेट ना हों। साथ ही वे लगातार शाहरुख का ट्विटर हैंडल चेक करते रहते हैं कि कोई ऐसा व्यक्ति तो नहीं है जो शाहरुख से मदद की मांग कर रहा है। इतना ही नहीं टीम का कोई भी पीआर या एमआर मैनेजर नहीं है जिससे इस डिपार्टमेंट द्वारा किया जाने वाला काम शायद ही कभी सामने आता है।
4. शाहरुख के लिए हमेशा परिवार पहले है
हमें कभी भी शाहरुख के परिवार को दिया जाने वाला वक्त कैंसिल करने या शिफ्ट करने की इजाजत नहीं थी, जब तक कि उनके बिना काम किया जाना बिलकुल भी संभव न हो। जब भी उनके बच्चे भारत में थे, उनके दिन का एक हिस्सा उनके लिए होता था। और हमें उस दौरान उनसे सीधे संपर्क करने की इजाजत नहीं थी।
5. उन्हें दिल्ली के छोले भटूरे बहुत पसंद हैं
हम दिल्ली वालों को सीताराम दीवान चंद के छोले भटूरे बहुत पसंद हैं। मैं खुद जब एक बार दिल्ली से मुंबई आ रही थी तो अपने लिए 2 प्लेट पैक करा कर ले गई। उन्हें जब इस बात का पता चला तो उन्होंने मुझसे पूछा कि मैंने भी बहुत दिन से यह नहीं खाए हैं क्या मैं एक बाइट खा सकता हूं। इस Quora यूजर ने बताया कि वह वाकई लंच के दौरान कैफेटेरिया में आए और सारे भटूरे खा गए।
6. शाहरुख एक शालीन व्यक्ति हैं
एक बार मैंने दुर्घटनावश उनकी 11 लाख रुपए की जैकेट पर पेन चला दिया। उनका असिस्टेंट मेरा गला काटने पर उतारू हो गया लेकिन वह सामान्य थे। उन्होंने एक कंधे की तरफ से मुझे हग किया और मेरे बालों को छेड़ा और आगे से इस बारे में ध्यान रखने को कहा।
7. वह किसी चिराग की तरह हैं, लेकिन उनसे बेहतर!
हालांकि जब वह चारों तरफ से कैमरा के घिरे होते हैं तो उन्हें किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं होती है- वह बहुत, बहुत मजाकिया है… वह बहुत ही चुटीले स्वभाव के और मजाकिया व्यक्ति हैं।
8. शाहरुख को बहुत गलत समझा जाता है
शाहरुख एग्रेसिव नहीं है बल्कि वह बहुत धैर्यवान हैं… शायद उनके अंदर वह दिल्ली का छोरा अब भी बाकी है, और शायद उनके दिल्ली के बाहर के सहकर्मी और मीडियाकर्मी उन्हें गलत समझते है।
9. उन्हें काम का नशा है
हालांकि साल के ज्यादातर वक्त भारत में नहीं होते हैं, मुंबई में भी कम ही होते हैं, लेकिन मैंने जिस भी वक्त उन्हें रिपोर्ट किया वह जग रहे होते थे। वह उनके साथ हमें काम करने देने के लिए हमारी शिफ्ट्स बदलते थे।
10. उन्हें पढ़ने की भूख है
शाहरुख सिर्फ पढ़े लिखे नहीं हैं, वह हर न्यूज के बारे में हमेशा अपडेटेड रहते हैं। हर सुबह तीन अखबारों के तीन सेट उनके स्टडी रूम, ऑफिस और कार में रखे जाते हैं। वह सफर करते वक्त भी अपने टैब में खबरें देखते रहते हैं। वह आम तौर पर ई-बुक्स और बायोग्राफी पढ़ते रहते हैं।
11. वह अपने दोस्तों के करीब रहते हैं
उनके कई बचपन के दोस्त उनके परिवार की तरह हैं और वह हमेशा उनके जुड़े रहते हैं।
12. वह हर चीज के लिए ठीक 2 घंटे लेट होते हैं
कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह अपना दिन कब शुरू करते हैं, लेकिन वह हर काम के लिए ठीक 2 घंटे लेट होते हैं। ऐसा इसलिए नहीं कि वह आराम कर रहे होते हैं, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह लगातार काम में व्यस्त होते हैं।

