वाशु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फिल्म ‘महाभारत’ (Mahabharat) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि शाहिद कपूर इसमें योद्धा कर्ण का किरदार निभाने वाले हैं हालांकि, इसे लेकर अभी ऑफिशियल ऐलान होना बाकी है। इस पर ना ही मेकर्स और ना ही शाहिद किसी की ओर से भी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। वहीं, फिल्म के ऐलान के बाद कहा गया था कि इस मूवी की कहानी सूर्यपुत्र महावीर कर्ण पर आधारित होगी और इसके टाइटल का ऑफिशियल लोगो भी रिलीज किया गया था। ऐसे में आज हम आपको पुरानी वाली ‘महाभारत’ से कर्ण से जुड़े किस्से के बारे में बता रहे हैं। चलिए जानते हैं…
वाशु भगनानी और जैकी भगनानी की ‘महाभारत’ से पहले बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ काफी चर्चा में रही है। इसका एक-एक किरदार अपने आप में ही हिट था। लोग आज भी एक्टर्स को महाभारत के कैरेक्टर से ही पहचानते हैं। उसी में से एक किरदार कर्ण का था, जिसे पंकज धीर ने निभाया था। उन्होंने योद्धा कर्ण के रोल को अमर कर दिया है। कर्ण के नाम पर आज दर्शकों के सामने सबसे पहले उनका ही चेहरा सामने आता है। इस रोल को यादगार बनाने के लिए उन्होंने दिन और रात एक कर दिया था। एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि ‘महभारत’ में युद्ध का सीन फिल्माना कोई आसान काम नहीं था। इसे काफी मशक्कत के बाद शूट किया गया था। इसमें वो खुद घायल भी हो गए और एक बार तो दुर्घटना के शिकार हो गए थे। पंकज धीर ने अपनी जान को खतरे में डालकर कर्ण के किरदार को जीवंत कर दिया।
जब पंकज धीर को सच में लगा तीर…
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में सीन को रियल दिखाने के लिए असली और भारी-भरकम हथियारों का इस्तेमाल किया गया था हालांकि, इसे चलाने के लिए एक्टर्स को शूटिंग से पहले तलवार और धनुष चलाने की ट्रेनिंग दी गई थी। बावजूद इसके शूटिंग के दौरान पंकज धीर की आंख के पास तीर लग गया था। इसके बाद आनन-फानन उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था जहां पर उनकी आंखों के पास डॉक्टर ने दो टांके लगे थे।
जब हादसे में जान गवाने से बाल-बाल बचे थे पंकज
इसके अलावा पंकज धीर के साथ अपने सीन की शूटिंग के एक और हादसा हुआ था। इस दौरान तो बात उनकी जान पर बन आई थी। इस वाकये के बारे में एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था। उन्होंने बताया था कि टीवी शो के एक सीन की शूटिंग के दौरान उनके रथ का पहिया निकल गया था और रथ का घोड़ा भी बेकाबू हो गया था। वो इधर-उधर भागने लगे था। बस गनीमत ये हुई कि वो समय रहते ही उससे कूद गए थे। वरना इस हादसे में उनकी जान भी जा सकती थी।
बहरहाल, बी आर चोपड़ा की ‘महाभारत’ ने स्क्रीन पर और लोगों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी थी। ऐसे में अब देखना ये दिलचस्प होगा कि वाशु भगनानी और जैकी भगनानी की ‘महाभारत’ में कर्ण का किरदार कौन प्ले करता है? अगर शाहिद करते हैं तो वो इस भूमिका के साथ न्याय कर पाते हैं या नहीं। वहीं, फिल्म से भी लोगों को काफी उम्मीदें हैं। देखना ये भी दिलचस्प होगा कि नई वाली ‘महाभारत’ स्क्रीन पर क्या करती है? और लोग इसे कितना पसंद करते हैं?
