Shaheed bhagat singh Birthday, Movies on Bhagat Singh: देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की 28 सितंबर को जयंती है। मात्र 23 साल की उम्र में भगत सिंह ने देश को वो सिखा दिया था जिसने हमें अंग्रेजों से आजादी दिला दी। देश के लिए कैसे मर मिटा जाता है, इसका जीवंत उदाहरण पेश किया था भगत ने। 28 सितंबर 1907 को पाकिस्तान के बंगा से ताल्लुख रखने वाले सिख परिवार में जन्मे। 23 मार्च 1931 को महज 23 वर्ष की उम्र में वह देश के लिए फांसी पर चढ़कर शहीद कहलाए। उनकी छोटी सी जिंदगी इतनी प्रेरणादायक और शौर्य से भरी हुई थी कि बॉलीवुड भी खुद को इनसे अलग नहीं रख पाया। फिल्मों के तमाम दौर आए और हर किसी ने अपने हिसाब से उस शख्सियत को फिल्मी पर्दे पर उतारा।

भगत सिंह के आंदोलन और उनके देशभक्ति को लेकर बॉलीवुड में तमाम फिल्में बनी हैं। बहरहाल, यहां हम भगत सिंह की भूमिका अदा करने वाले अभिनेताओं और फिल्मों के बारे में बात कर रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि किस अभिनेता की भूमिका को ज्यादा पसंद किया गया। बॉलीवुड में सात ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने भगत सिंह बनकर देश को उनके उसूलों से परिचय करवाया है। आइए डालते हैं भगत सिंह की भूमिका अदा करने वाले अभिनेता और उन पर आधारित फिल्मों पर एक नजर।

प्रेम अदीबः बॉलीवुड फिल्म में पहली बार भगत सिंह की भूमिका प्रेम अदीब ने निभाई थी। भगत सिंह के शहीद होने के 23 साल बाद 1954 में उन पर फिल्म बनी थी, जिसका नाम था Shaheed-E-Azad Bhagat Singh…।

शम्मी कपूरः शहीद पर आधारित पहली फिल्म के 9 साल बाद Shaheed Bhagat Singh फिल्म आई। इस मूवी में अभिनेता शम्मी कपूर ने फ्रीडम फाइटर का किरदार निभाया था। उस दौरान यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

मनोज कुमारः 1965 में आई Shaheed में मनोज कुमार ने स्वतंत्रता सेनानी भगत की भूमिका निभाई। फिल्म में मनोज कुमार की भूमिका काफी सराहा गया था। इस फिल्म को तीन नेशनल अवॉर्ड मिले थे।

सोनू सूदः 2002 में बॉलीवुड में Shaheed-E-Azam आई, जिसमें सोनू सूद ने भगत सिंह का किरदार अदा किया। फिल्म दर्शकों को खास इंप्रेस नहीं कर पाई।

 

बॉबी देओलः सोनू के बाद बॉलीवुड में फिर Shaheed मूवी आई, जिसमें बॉबी देओल भगत सिंह बने थे और सनी देओल ने चंद्र शेखर आदाज का रोल निभाया था। फिल्म को धर्मेंद्र ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अच्छा नहीं रहा।

अजय देवगनः शहीद के एक साल बाद अजय की फिल्म आई Bhagat Singh, जिसकी दर्शकों ने खूब प्रशंसा की। राज कुमार संतोषी द्वारा निर्देशित फिल्म में अजय के परफोर्मेंस को काफी पसंद किया गया। फिल्म के गानों में ए आर रहमान का सराहनीय योगदान रहा। फिल्म ने 2 नेशनल अवॉर्ड और 3 फिल्म फेयर अवॉर्ड हासिल किए।

सिद्धार्थः 2006 में आई आमिर की फिल्म Rang De Basanti में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार सिद्धार्थ भगत के रूप में दिखे। फिल्म ‘मेरी दुल्हन तो आजादी है’ का डायलॉग काफी पसंद किया गया। फिल्म दर्शकों के अलावा आलचकों को भी पसंद आई।