Shah Rukh Khan Visits Vaishno Devi for Jawan: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ (Jawan) की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का ट्रेलर वीडियो 31 अगस्त को रिलीज किए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिल्म की रिलीज के लिए भी बहुत कम ही समय बचा है। इसे 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मूवी को लेकर काफी क्रेज है। इसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच किंग खान को मां वैष्णों देवी के दरबार में देखा गया। उन्होंने फिल्म की रिलीज से पहले इसकी सफलता के लिए मां के चरणों में माथा टेका और आशीर्वाद लिया।

शाहरुख खान का सोशल मीडिया वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक्टर को वैष्णों देवी की सीढ़ियां चढ़ते हुए सिक्योरिटी में देखा जा सकता है। इसके अलावा उनकी फोटो भी सामने आई है, जिसमें उन्हें माथे पर तिलक लगाए देखा जा सकता है। ‘जवान’ की रिलीज से पहले ही उन्होंने इसकी सफलता की दुआ मांगी है। वायरल वीडियो में एक्टर के चेहरे को साफतौर से नहीं देखा जा सकता है। उन्होंने स्काई ब्लू कलर की जैकेट पहना है और चेहरे को मास्क से ढका है।

‘पठान’ की सफलता के लिए मां के दरबार पहुंचे थे किंग खान

आपको बता दें कि शाहरुख खान ‘पठान’ की सफलता की राह पर चल रहे हैं। उन्होंने ‘पठान’ की रिलीज से पहले भी वैष्णों देवी के दर्शन किए थे। यहां उन्होंने माथा टेककर फिल्म की सक्सेस की प्रार्थना की थी। उनके इस जेस्चर की काफी तारीफ हुई थी। ‘जवान’ दौरान भी एक्टर ने यही पैटर्न आजमाया है। फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं और अब अपकमिंग फिल्म को भी हिट और ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। मां के जयकारे लगने लगे हैं। ऐसे में ‘पठान’ की हिट के बाद ये कहा जा सकता है कि ये एक्टर की सफलता का राज है।

शाहरुख हिट तो आमिर फ्लॉप क्यों?

‘पठान’ शाहरुख खान के कमबैक के लिए शानदार साबित हुई। इस मूवी से उनकी शुरुआत बतौर हिट हुई। कमबैक कर पहली ही फिल्म हिट दी फिर ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्म का ऐलान किया। वहीं, आमिर खान का कमबैक फ्लॉप रहा। उन्होंने ‘लाल सिंह चड्ढा’ से वापसी की सोची लेकिन सफल नहीं हुए। अब ऐसे में इसकी वजह क्या है? इसके कई फैक्टर हो सकते हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण धर्म को माना जा रहा है। आमिर को देखा गया है कि वो अक्सर धर्म को लेकर विवादों में आ ही जाते हैं। लेकिन शाहरुख इन विवादों से कोसों दूर रहते हैं। उन्हें सभी धर्मों के मंदिरों में जाते हुए देखा गया है। जबकि इन दिनों धर्म को लेकर मामला जरा गंभीर है तो ऐसे में कहा जा सकता है कि शाहरुख की हिट के पीछे धर्म काफी बड़ा फैक्टर हो सकता है।

स्टार्स को लोगों के विपरीत जाना पड़ा महंगा!

पिछले कुछ समय से आपने देखा होगा कि धर्म का मामला थोड़ा नहीं काफी गंभीर है। ऐसे में दीपिका पादुकोण की ‘छपाक’ रिलीज हुई तो वो भी फ्लॉप रही थी। इसकी एक वजह उनका जेएनयू में जाना माना गया था, जिसके बाद एक ट्रेंड शुरू हुआ था। ‘बॉयकॉट बॉलीवुड’, जिसने एक नहीं बल्कि कइयों फिल्मों को तबाह कर दिया, जिसकी वजह से बॉक्स ऑफिस पर साउथ का बोलबाला देखने के लिए मिला था। इसके बाद कोरोना काल के दो साल बॉलीवुड के लिए अच्छे नहीं रहे। वहीं, शाहरुख ने अपने कमबैक में ट्रेंड को पकड़ा और फिर बॉक्स ऑफिस पर छा गए। अब ऐसे में उन्होंने एक बार फिर से उसी ट्रेंड को अपनाया है। ऐसे में अब देखना होगा कि वो इस बार इसमें कितना सफल हो पाते हैं?