बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने जब एक्टिंग में अपने करियर की शरुआत की थी तो किसी को नहीं पता था कि वो एक दिन इतने बड़े स्टार बन जाएंगे कि उनकी फैन फॉलोइंग दुनियाभर में होगी। एक्टर को पॉपुलैरिटी सीरियल ‘फौजी’ से हासिल हुई थी। इसे साल 1989 में रिलीज किया गया था। इसमें वो एक फौजी के किरदार में नजर आए थे। इस सीरियल की वजह से वो घर-घर में फौजी बनकर फेमस हो गए थे। ऐसे में अब 25 साल के बाद इस टीवी सीरियल के सीक्वल का ऐलान किया गया है तो चलिए बताते हैं इसकी आगे की डिटेल्स और इसमें किंग खान हैं या नहीं।
दरअसल, शाहरुख खान के करियर का पहला हिट शो ‘फौजी’ के सीक्वल का ऐलान 15 अक्टूबर को किया गया है। इसका शॉर्ट वीडियो शेयर किया गया है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने इसके पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इसमें 1989 के ‘फौजी’ की झलक देखने के लिए मिली। साथ ही ‘फौजी 2’ से फौजी की झलक दिखाई गई है। इस वीडियो में एक दमदार आवाज में वॉइस ओवर किया गया है। फिर, वॉइस ओवर के बाद सोनू निगम में सीरियल का टाइटल ट्रैक बजता है। ये कमाल का लग रहा है।
वीडियो में वॉइस ओवर में सुन सकते हैं, ‘1989 में एक सिपाही आया था। हिंदुस्तान की सरहद सुरक्षित रखने उसे बुलाया था तो पहन ली उसने वर्दी, हीरो बनने की सारी सीमाएं पार कर दी। फिर लौटकर आ रहा है वो मनमौजी। 2024 में फिर आ रहा है।’ इसके बाद सोनू निगम की आवाज में इसका टाइटल ट्रैक भी बजता है। ‘फौजी 2’ का निर्माण संदीप सिंह करने जा रहे हैं और उनका साथ देंगे एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पति और ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट विक्की जैन। इस सीरियल की स्ट्रीमिंग के लिए नेशनल ब्रॉडकास्टर दूरदर्शन से कोलेब किया गया है।
क्या है स्टार कास्ट? शाहरुख खान हैं या नहीं
बहरहाल, अब अगर ‘फौजी 2’ की स्टार कास्ट के बारे में बात की जाए तो इस सीरियल में गौहर खान और विक्की जैन लीड रोल में होंगे। उनके साथ 12 एक्टर भी एक्टिंग में कदम रखने जा रहे हैं। इसमें आशिष भारद्वाज, उत्कर्ष कोहली, रुद्रा सोनी, अमरदीप फोगाट, अयान मनचंदा, नील सतगुप्ता, सुवंश धार, प्रियांशु राजगुरु, अमन सिंह दीप, उदित कपूर, मानषी और सुष्मिता भंडारी जैसे नए एक्टर्स के नाम शामिल हैं। ये टीवी सीरियल नए कलाकारों की कास्ट से सजा है। वहीं, शाहरुख खान की एंट्री इसमें है या नहीं, इस पर अभी तक कोई खुलासा नहीं किया गया है। खैर, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नई स्टार कास्ट से सजे इस टीवी सीरियल को 1989 में रिलीज हुए सीरियल के जैसे ही दर्शकों का रिस्पांस मिलता है या नहीं।