शाहरुख खान की फिल्म स्वदेश में मुख्य भूमिका निभाने वाली वरिष्ठ कन्नड़ अभिनेत्री किशोरी बल्लाल का निधन हो गया है। किशोरी ने बेंगलुरु के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। साल 2004 में आशुतोष गोवारिकर की फिल्म स्वदेस में शाहरुख खान के संरक्षक कावेरीम्मा की भूमिका निभाने के लिए जानी जाती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थीं।
स्वदेश के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर ने किशोरी के निधन पर दुख जताया है। निर्देशक ने ट्वी किया, किशोरी बल्ला जी के निधन पर बहुत दुःख हुआ !! किशोरी जी … आपको अपने उदार, वॉर्म और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए याद किया जाएगा! और स्वदेश में कावेरी अम्मा के रूप में आपका अविस्मरणीय प्रदर्शन !! आप निश्चित रूप से याद की जाएंगी !!
गौरतलब है कि अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ सिनेमा से की थीं। उन्होंने साल 1960 में कन्नड़ फिल्म Evalentha Hendthi से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस का करियर बहुत बड़ा नहीं था फिर भी अपने 15 साल से अधिक के करियर में उन्होंने इंडस्ट्री के कुछ बेहतरीन निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम किया था।
किशोरी स्वदेश सहित साल 2016 में आई नानी, रानी मुखर्जी की अइय्या जैसी हिंदी फिल्मों में मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं। इसके साथ ही काही, हानी हनी, सूर्यकांति, कैरी ऑन मराठा, लाफंगे परिंदे में अपने किरदार से सबका ध्यान खींचा था।
HEARTBROKEN!
Terribly sad about the passing away of #KishoriBallal ji!!
Kishori ji… you will be remembered for your generously kind, warm and affable persona!
And your unforgettable performance as #Kaveriamma in #Swades !!
You will surely be missed!! pic.twitter.com/DIAlnhLOgu— Ashutosh Gowariker (@AshGowariker) February 18, 2020
