बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें साउथ एक्टर विजय सेतुपति और नयनतारा जैसे स्टार्स भी लीड रोल में हैं। हिंदी इंडस्ट्री से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और तृप्ति डीमरी ने अहम भूमिका निभाई है। इसे लेकर लोगों में काफी बज बना हुआ है। इसी बीच फिल्म का धमाकेदार थीम सॉन्ग रिलीज कर दिया गया है। इसका निर्माण किंग खान के नाम पर बना है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
शाहरुख खान की ‘जवान’ का प्रीव्यू हाल ही में रिलीज किया गया, जो काफी सुर्खियों में रहा। इस प्रीव्यू में शाहरुख खान के डिफरेंट लुक्स और नेवर सीन बिफोर अवतार काफी चर्चा में रहा है। लोगों ने इस पर खूब प्यार लुटाया। सबसे दिलचस्प बात ये थी कि एक्टर के बाल्ड लुक ने तो सभी को हैरान ही कर दिया था। इस वीडियो ने लोगों की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दी है। बढ़ी धड़कनों के बीच फिल्म का थीम सॉन्ग रिलीज किया गया है, जो कि कमाल का है। उसकी जितनी तारीफ की जाए वो कम होगी। जी हां, मेकर्स ने सभी की डिमांग को ध्यान में रखते हुए ‘जवान’ का थीम सॉन्ग रिलीज किया है, जिसे अनिरुद्ध रविचंद्रन ने कंपोज किया हैं और राजा कुमारी ने गाया हैं। इस थीम सॉन्ग को भी सभी का बहुत प्यार मिल रहा है और जिसने एक बार फिर फिल्म में उनकी दिलचस्पी बढ़ा दी है।
‘जवान’ का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इसका निर्देशन एटली कुमार ने किया है। गौरी खान इसकी निर्माता हैं और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं। इसे फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।