Not Ramaiya Vastavaiya release: बॉलीवुड के किंग खान यानी कि शाहरुख खान को यूं हीं किंग ऑफ रोमांस नहीं कहा जाता है। वो जिस भी एक्ट्रेस के साथ आते हैं तो कमाल की कर देते हैं। फिर चाहे वो हीरोइन साउथ की हो या फिर बॉलीवुड की। ऐसे में अब फिल्म ‘जवान’ (Jawan) से एक्टर का मोस्ट अवेटेड गाना ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ (Not Ramaiya Vastavaiya) का वीडियो जारी कर दिया गया है। इसे लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज था। वो इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब ये इंतजार खत्म हो गया है। इसमें एक्टर नयनतारा के साथ जमकर रोमांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसमें उनकी केमिस्ट्री खूब जंच रही है। वीडियो रिलीज होते ही छा गया है। ट्विटर पर ये ट्रेंड भी करने लगा है।
शाहरुख खान की ‘जवान’ का नया गाना ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ में एक्टर का नया और स्टाइलिश अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। इसमें नयनतारा और किंग खान की केमिस्ट्री से नजर भी नहीं हटा पाएंगे। शाहरुख के स्टाइल के साथ-साथ उनके डांस मूव्स और एनर्जी कमाल की है। ‘पठान’ से जोरदार वापसी के बाद एक्टर का जादू थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनके इस अंदाज को देखकर लग रहा है कि शाहरुख का दौर एक बार फिर से लौट आया है और वो फिर से बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं। गाने का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा दिया गया है, जो कि कमाल का है। इस पर आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे। ये एक पार्टी नंबर सॉन्ग है।
जहां गाना ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ का हिंदी वर्जन अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है। वहीं, इसके बोल कुमार द्वारा लिखे गए हैं। अनिरुद्ध रविचंदर, विशाल ददलानी और शिल्पा राव की तिकड़ी ने कमाल कर दिया है। गाने का म्यूजिक बोले और डांस सबकुछ इतना बेहतरीन है कि आप इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे और दो-तीन बार से भी ज्यादा बार आपका इसे देखकर जी नहीं भरेगा। इसे वैभवी मर्चेंट ने खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया हैं। गाने का हिंदी के साथ-साथ तेलुगू वर्जन भी है। इस धमाकेदार पार्टी नंबर में श्रीराम चंद्रा, रक्षिता सुरेश और अनिरुद्ध रविचंदर ने अपनी आवाज दी है।
तमिल वर्जन में भी रिलीज किया गया गाना
इसके साथ ही गाने का तमिल वर्जन भी है, जिसका नाम ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ है। इसे भी अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा रचा गया है, जिसके बोल लोकप्रिय गीतकार विवेक द्वारा लिखे गए हैं। अनिरुद्ध रविचंदर, श्रीराम चंद्रा और रक्षिता सुरेश ने इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज दी हैं, जिसे वैभवी मर्चेंट ने खूबसूरती से कोरियोग्राफ किया हैं। ‘जवान’ का निर्देशन एटली कुमार किया जा रहा है। इसका निर्माण रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। इसे गौरी खान द्वारा निर्मित किया जा रहा है। ये फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।
