बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों फिल्म ‘जवान’ (Jawan) को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म मल्टीस्टारर है। इसमें सान्या मल्होत्रा, दीपिका पादुकोण और तृप्ति डिमरी जैसे स्टार्स अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। फिल्म का हाल ही में प्रीव्यू वीडियो जारी किया गया है, जिसे दर्शकों और फैंस ने शानदार रिस्पांस दिया। लोगों ने इसे काफी पसंद किया। इसमें उनका बाल्ड लुक काफी सुर्खियों में रहा है। उनका गंजे वाला लुक पहली बार देखने के लिए मिला है। ऐसे में वो कोई पहले एक्टर नहीं हैं, जिन्होंने रोल के लिए बाल्ड लुक अपनाया है। चलिए आपको बताते हैं उन स्टार्स के बारे में जिसने रोल के लिए बाल की चिंता नहीं की…
सलमान खान
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने फिल्म ‘तेरे नाम’ (Tere Naam) के लिए बाल्ड लुक अपनाया था। इस मूवी में उनका लुक काफी चर्चा में रहा है। लंबे बाल से लेकर बाल्ड लुक तक लोगों के बीच एक्टर का लुक काफी पॉपुलर रहा है।
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने फिल्म ‘जवान’ (Jawan) के लिए बाल्ड लुक अपनाया है। इसमें उनका ये लुक काफी पसंद किया गया है। इसकी लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो जिस भी रोल को करते हैं उसे जीवंत कर देते हैं। उन्होंने फिल्म ‘गजनी’ के लिए बाल्ड लुक को अपनाया था।
अर्जुन रामपाल
शाहरुख खान और करीना कपूर स्टारर फिल्म ‘रावण’ में अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) ने बाल्ड लुक अपनाया था। इसमें उनका विलेन का किरदार काफी पसंद किया गया था।
संजय दत्त
संजू यानी संजय दत्त का बाल्ड लुक फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म ‘अग्नीपथ’ में उन्होंने विलेन का रोल प्ले किया था, जिसमें उनका बाल्ड लुक काफी वायरल हुआ था। इसमें लुक के साथ अपनी दमदार भूमिका से फैंस का दिल जीत लिया था।
रणवीर सिंह
एक्टर रणवीर सिंह अक्सर अपने लुक्स की वजह से चर्चा में रहे हैं। कई बार तो उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा है। ऐसे में लोगों ने फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में उनके बाल्ड लुक को काफी पसंद किया था। अपने अभिनय से एक्टर ने दिल जीत लिया था।
अर्जुन कपूर
एक्टर अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘पानीपत’ में अपने रोल के लिए बाल को हटा दिए थे। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस कृति सेनन ने लीड रोल प्ले किया था।
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना का बाल्ड लुक फिल्म ‘बाला’ (Bala) में देखने के लिए मिला था। उनकी ये फिल्म गंजेपन पर आधारित थी। इसे लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्टिंग और लुक से आयुष्मान खुराना ने सभी का दिल जीत लिया था।
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर की फिल्म ‘हैदर’ (Haider) में उनकी एक्टिंग के काफी पसंद किया गया था। इसमें एक्टर का बाल्ड लुक देखने के लिए मिला था।