अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का प्री-वेडिंग फंक्शन काफी चर्चा में रहा। इसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री से कई दिग्गजों ने शिरकत की थी। कपल की संगीत सेरेमनी में स्टार्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी और सभी का दिल जीत लिया। पॉप सिंगर रिहाना के गाने पर अंबानी फैमिली से लेकर स्टार्स तक झूमे। इसी बीच शाहरुख खान, आमिर खान, राम चरण और सलमान खान ने भी एक साथ ‘नाटू नाटू’ गाने पर डांस किया। ऐसे में अब पार्टी खत्म हो गई है और सोशल मीडिया पर किंग खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके सामने आने के बाद वो विवादों में आ गए हैं। बताया जा रहा है एक्टर के विवादित कमेंट के बाद राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट ने बीच में ही पार्टी को छोड़ दिया था। चलिए बताते हैं पूरा मामला…

दरअसल, मामला कुछ ऐसा हुआ था कि ‘नाटू नाटू’ गाने पहले तो बॉलीवुड के तीनों खान शाहरुख, सलमान और आमिर थिरके। इस परफॉर्मेंस को यादगार बनाने के लिए साउथ एक्टर राम चरण ने भी इन्हें ज्वॉइन किया। स्टेज पर डांस करने के लिए शाहरुख खान ने उन्हें खुद बुलाया। फिर क्या था चारों स्टार्स ने इस गाने पर महफिल ही जमा दी। लेकिन, इसी बीच किंग खान का राम चरण को जरा बुलाने का तरीके लोगों को रास नहीं आया। इसकी वजह से राम की मेकअप आर्टिस्ट भड़क गई और पार्टी को बीच में ही छोड़कर चली गई।

शाहरुख खान का इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि किंग खान राम चरण को लेकर कहते हैं, ‘इडली वड़ा राम चरण कहां है तू।’ अब उनका ये मजाक उन्हें भारी पड़ता दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर साउथ एक्टर फैंस शाहरुख को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। कइयों ने किंग खान के स्टेटमेंट का ये वीडियो शेयर कर लिखा कि उनको ऐसा कहने पर शर्म आनी चाहिए।

शाहरुख पर भड़कीं राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट

शाहरुख के इस स्टेटमेंट पर केवल राम चरण के फैंस ही नाराजगी नहीं जाहिर कर रहे हैं बल्कि उनकी मेकअप आर्टिस्ट ने भी एक्टर को खरी-खोटी सुनाई है। राम चरण की मेकअप आर्टिस्ट जेबा हसीन (Zeba Haseen) ने किंग खान से नाराजगी जताते हुए पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो भी पोस्ट किया है। इसे शेयर करने के साथ ही लिखा, ‘भेंड इडली वड़ा राम चरण कहां है तू? इसके बाद मैं वहां से चली गई। राम चरण जैसे स्टार्स का इतना अपमान।’

Ram charan Makeup Artist Post

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर पिंकविला ने भी इस पार्टी से शाहरुख खान का एक वीडियो शेयर किया था। इस पर जेबा हसीन ने कमेंट कर रिएक्शन दिया था। उन्होंने लिखा था कि वो शाहरुख खान की बड़ी फैन हैं लेकिन, उनका ये रवैया बहुत पसंद नहीं आया, जिस तरीके से उन्होंने राम चरण को स्टेज पर बुलाया।

बहरहाल, अगर राम चरण के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो एक्टर फिल्म ‘आरसी 15’ में नजर आने वाले हैं। इसमें वो कियारा आडवाणी के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। आखिरी बार एक्टर को फिल्म ‘आचार्य’ में पिता चिरंजीवी के साथ देखा गया था। हालांकि, उनकी ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।