हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री शबाना आजमी 18 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं। उनकी फिल्मी करियर के साथ-साथ जावेद अख्तर संग उनकी लव स्टोरी भी काफी मशहूर है। वो अपने पिता के जरिए जावेद अख्तर से मिली थीं। शबाना आजमी और जावेद अख्तर की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात शबाना के पिता कैफी आजमी के घर पर हुई थी, जो एक मशहूर शायर थे और जावेद अख्तर उनके शागिर्द थे। जावेद अख्तर उस समय पहले से ही शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे, जोया अख्तर और फरहान अख्तर थे। आज हम उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी लव लाइफ के  बारे में बताने जा रहे हैं।

बात 1970 की है, जब जावेद अख्तर, कैफी आजमी से लिखने की कला सीखने जाया करते थे। शबाना आजमी भी वहां मौजूद रहती थीं। पहले शबाना को लगता था कि जावेद एक घमंडी इंसान हैं मगर धीरे-धीरे जावेद का शायराना अंदाज उन्हें पसंद आने लगा। इन्हीं मुलाकातों के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई और फिर उनकी लव स्टोरी शुरू हो गई। पहले दोनों दोस्त बने और फिर उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। शबाना के पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, क्योंकि जावेद पहले से ही शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता थे। हालांकि उस वक्त तक जावेद अपनी पत्नी से दूर हो चुके थे। शबाना ने अपने पिता को समझाया कि जावेद और उनकी पत्नी का रिश्ता खराब करने में उनकी कोई हाथ नहीं है।

जावेद ने शबाना से रिश्ता शुरू होने के बाद अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। फिर भी शबाना का परिवार नहीं माना। परिवार की आपत्तियों के बावजूद, शबाना ने 1984 में जावेद अख्तर से शादी कर ली और आज उनकी शादी को करीब 41 साल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: ‘इकोनॉमिक्स में टॉपर थे’, एक्टिंग ही नहीं पढ़ाई में एक नंबर थे शाहरुख खान, अनुराग कश्यप बोले- यूं ही सुपरस्टार नहीं हैं

शराब के नशे में की थी शादी

शबाना और जावेद अख्तर की शादी का प्लान दोस्त अन्नू कपूर का था। एक रात उन्होंनेनशे की हालत में जावेद से कहा कि उन्हें शबाना से शादी कर लेनी चाहिए। एएनआई को दिए इंटरव्यू में अनु कपूर ने बताया था कि जिस वक्त दोनों की शादी हुई उस वक्त जावेद अख्तर शराब के नशे में धुत थे और निकाह के सारे इंतजाम उन्हें करने पड़े थे।

अनु कपूर ने बताया था कि 1984 में एक रात वो जावेद अख्तर, शबाना आजमी के साथ बैठे थे। अनु कपूर ने शबाना आजमी से पूछा कि वो और जावेद शादी क्यों नहीं कर रहे, वो खुलकर इस मामले में कुछ बोल नहीं पाईं, क्योंकि जावेद अख्तर कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं थे। “मैंने उन्हें कहा बीबी, कर लो शादी। एक ही बार में फैसला ले लो। जावेद बिल्कुल नशे में थे और शबाना झिझक रही थीं और कह रही थीं, ‘मैं कैसे फैसला ले सकती हूं? जब वो (जावेद) किसी भी तरह का फैसला लेने के लिए तैयार नहीं है।”

यह भी पढ़ें: ‘मुझे परिवार की तरह सहारा दिया’, दिलीप कुमार के निधन के बाद पीएम मोदी ने सायरा बानो को दी थी सांत्वना

जावेद अख्तर शराब के नशे में चूर थे और अनु कपूर ने उन्हें मना लिया। इसके बाद वो अपनी कार लेकर बांद्रा के पास एक मस्जिद में गए और शादी के लिए मौलवी कसे बात की। उन्होंने शबाना आजमी की मां और कुछ दोस्तों को बुलाया और दोनों का निकाह करवाया।