Neelkamal Singh Song: भोजपुरी के हनी सिंह कहे जाने वाले सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) भी अपनी गायिकी के लिए जाने जाते हैं। उनकी गायिका का स्टाइल और अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ जाता है। कई बार तो ऐसा होता है कि वो खेसारी लाल यादव और पवन सिंह को ट्रेडिंग गानों के मामले में पीछे छोड़ देते हैं। ऐसे में अब सावन में उनका एक गाना वायरल हो गया है, जिसके बोल ‘बोलत रहा बम बम’ हैं।

नीलकमल सिंह का भोजपुरी गाना ‘बोलत रहा बम बम’ टी-सीरीज हमार भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। गाने में एक्टर और सिंगर को बोलबम और हर-हर महादेव के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। वो चिलम भी फूंकते हुए नजर आते हैं। नीलकमल सिंह गाने में भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। भगवा रंग में रंगे नीलकमल सिंह को साधु के अवतार में भी देखा जा सकता है। गले में रुद्राक्ष की माला डाले को वो खूब जंच करहे हैं। नीलकमल सिंह का भोजपुरी सॉन्ग झुमा देने वाला है। गाने का म्यूजिक इतना कमाल का है कि आप इस पर झूमने पर मजबूर हो जाएंगे।

नीलकमल सिंह का भोजपुरी सॉन्ग ‘बोलत रहा बम बम’ यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। इसे दो हफ्ते में ही मिलियन्स व्यूज मिल चुके हैं। आर्टिकल लिखे जाने तक इस भोजपुरी गाने को सात मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस पर ढेरों रील्स भी बन चुके हैं। नीलकमल सिंह का गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है।

यहां देखें भोजपुरी सॉन्ग ‘बोलत रहा बम बम’ का वीडियो

भोजपुरी सॉन्ग ‘बोलत रहा बम बम’ को नीलकमल ने अपनी बेहतरीन आवाज से सजाया है। उनकी आवाज में ये गाना छा गया है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। गाने के म्यूजिक के साथ ही नीलकमल सिंह की आवाज में ये भोजपुरी सॉन्ग सुनने में काफी अच्छा लगता है। भक्ति के इस माहौल को नीलकमल सिंह ने और भी भक्तिमय बना दिया है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर एडीआर आनंद हैं। वीडियो का निर्देशन पवन पाल ने किया है।

‘गेरुआ कलर’, सावन में छाया खेसारी लाल यादव का नया भोजपुरी सॉन्ग, यूट्यूब पर कर रहा ट्रेंड