Bhojpuri Bolbam Song 2025: सावन का पवित्र महीना पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ देशभर में मनाया जा रहा है। इस महीने का खास महत्व है क्योंकि शिवभक्त लंबी दूरी तय कर गंगाजल लेकर भगवान भोलेनाथ को अर्पित करते हैं।

इस दौरान कांवड़ यात्रा के साथ-साथ बोलबम गीतों का अपना ही महत्व है। भोजपुरी इंडस्ट्री में हर सावन के सीजन में बोलबम गानों की भरमार रहती है। इस बार एक ऐसा गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तहलका मचा रहा है – ‘देवघर चल गईल’।

अंकुश राजा का गाना- देवघर चल गईल

भोजपुरी के मशहूर सिंगर अंकुश राजा और पॉपुलर सिंगर शिल्पी राज ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। रिलीज़ के कुछ ही दिनों में गाने ने यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। यह गाना अंकुश राजा ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है।

Rakhi 2025: ‘चाही तोहार प्यार भईया’, अंतरा सिंह प्रियंका के रक्षाबंधन भोजपुरी सॉन्ग ने मचाई धूम, यूट्यूब पर मिले लाखों में व्यूज

वीडियो और गाने की खासियत

‘देवघर चल गईल’ गाने में अंकुश राजा और खूबसूरत एक्ट्रेस शिल्पी राघवानी की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। वीडियो में दिखाया गया है अंकुश राजा अपनी वाइफ के साथ देवघर चले ते हैं और उनकी साली इस बात से नाराज हैं कि जीजा उन्हें नहीं लेकर गए। वो इस बात की शिकायत करती हैं तो जीजा उन्हें मनाने की कोशिश करते हैं। गाने की लोकेशन, कॉस्ट्यूम और डांस मूव्स इसे और आकर्षक बनाते हैं।

Janmashtami 2025: कान्हा बने खेसारी लाल यादव, जन्माष्टमी पर वायरल हुआ भोजपुरी कृष्ण भजन

गाने के बोल लिखे हैं छोटू यादव ने। गाने की कोरियोग्राफी सनी सोनकर ने की है।

यहां देखें गाना:

सावन 2025 कब तक चलेगा?

सावन का यह पवित्र महीना इस बार 11 जुलाई 2025 से शुरू होकर 9 अगस्त 2025 तक चलेगा। इस दौरान हर सोमवार को शिवभक्त विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और जलाभिषेक करते हैं।