मशहूर एक्टर सतीश कौशिक का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सतीश दिल्ली में थे और रात को बेचैनी महसूस हुई तो उन्होंने ड्राइवर से अस्पताल ले जाने को कहा मगर रास्ते में ही उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। 66 साल के सतीश कौशिक के परिवार में उनके साथ उनकी पत्नी शाही कौशिक और बेटी वंशिका थी जो महज 10 साल की है। सतीश कौशिक के निधन से जहां बॉलीवुड सेलेब्स सदमे में हैं वहीं उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी बेटी वंशिका ने सोशल मीडिया पर दिल छू जाने वाली तस्वीर शेयर की है।

वंशिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिग्गज अभिनेता के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है। तस्वीर में वंशिका अपने पिता की बांहों में हैं और ये तस्वीर बेहद प्यारी है।

पोस्ट देखें:

पिछले साल सतीश कौशिक ने अपनी बेटी के बर्थडे पर एक तस्वीर के साथ इमोशनल नोट शेयर किया था। उन्होंने लिखा, “मेरी सबसे प्यारी बेटी वंशिका आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आप अभी 10 साल की हैं और इन दस सालों में आपने हमें खुशी, शांति और आनंद दिया है। आपके आने से पहले जीवन बहुत खाली था लेकिन इस दिन आपके आगमन ने हमें सार्थक और अधिक ऊर्जावान बना दिया। भगवान आपको हमेशा खुश रखे। लव।”

1996 में, अनुभवी अभिनेता ने अपने दो साल के बेटे शानू कौशिक को खो दिया। फिर 2012 में सतीश ने 56 साल की उम्र में शादी के 18 साल बाद अपनी बेटी वंशिका का स्वागत किया। वंशिका का जन्म सरोगेट मदर के जरिए हुआ था।

वंशिका ने अपने पापा के साथ वीडियो भी शेयर किया था। जहां दोनों एक रील में नजर आ रहे हैं।

सतीश कौशिक का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर फैंस का दिल टूट रहा है। 7 मार्च को मुंबई में प्रसिद्ध गीतकार-लेखक जावेद अख्तर की होली पार्टी में सतीश कौशिक ने खूब मस्ती की थी। उन्होंने जावेद अख्तर, ऋचा-अली और महिमा चौधरी के साथ पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की थीं।