Saroj Khan Health Updates: कोरोना वायरस के आने के बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी कुछ घटा है। कई सेलेब्स बीमार पड़े औऱ कुछ दुनिया छोड़ गए। इरफान खान, वाजिद खान, ऋषि कपूर औऱ सुशांत सिंह राजपूत को इस बीच इंडस्ट्री ने खोया।  इस बीच खबर आई कि फेमस कोरियोग्राफर सरोज खान की तबीयत खराब होने के चलते उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सरोज खान की हालत में सुधार है। सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। फिल्म डायरेक्टर कुणाल कोहली औऱ अनुभव सिन्हा ने कोरियोग्राफर सरोज खान का हाल समाचार उनके फैंस तक ट्विटर के जरिए पहुंचाया औऱ बताया कि अभी उनकी हालत पहले से बेहतर है।

बता दें, सरोज खान को सांस की दिक्कत के चलते उनका कोरोना टेस्ट किया गया था। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक सरोज खान की COVID-19 जांच कराई गई जिसमें उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

सोर्स के मुताबिक, ‘कुछ दिनों पहले सरोज खान को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। इसके बाद सरोज खान के परिवार ने उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उनके परिवार ने बताया कि वह सभी लोग टेंशन में आ गए थे। उन्हें कोविड-19 नहीं है। अब वह पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं।’ कहा जा रहा है कि सरोज खान को कल तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

बताते चलें सरोज खान ने बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को डांस करा कर सुपरस्टार बनाया है। माधुरी दीक्षित, हेमा मालिनी, श्रीदेवी औऱ मिनाक्षी शिशादरी के साथ सरोज खान ने काफी काम किया। खास तौर पर माधुरी और सरोज खान की जोड़ी ने तो बॉलीवुड के गानों में धूम मचा दी थी।सरोज खान की कोरियोग्राफी और माधुरी का डांस साथ में अच्छे से घुल मिल जाते थे। सरोज खान ने माधुरी के जितने भी गाने कोरियोग्राफ किए वह सारे ही सुपरहिट हुए जैसे- चने के खेत में, एक दो तीन, धक धक करने लगा, हमको आजकल है आदि गाने बॉलीवुड के आइकॉनिक सॉन्ग माने जाते हैं। 13 की उम्र में 30 साल बड़े डांस टीचर से Saroj Khan ने की थी शादी, इस्लाम धर्म भी कुबूला; इस वजह से आ गई थी दोनों के रिश्ते में दरार

सरोज खान बॉलीवुड में 2000 से ज्यादा गाने कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। ऐसे में उन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया है। 71 साल की उम्र में सरोज खान ने आखिरी बार माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘कलंक’ के गानों को कोरियोग्राफ किया है।

Live Blog

22:52 (IST)24 Jun 2020
2-3 दिन में डिस्चार्ज होंगी सरोज खान

अस्पताल में सरोज खान का कोरोना टेस्ट भी हुआ था जो कि नेगेटिव निकला। सरोज खान को 2-3 दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी इस बात की जानकारी उनकी बेटी सुकैना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है।

22:02 (IST)24 Jun 2020
फैंस कर रहे हैं सरोज खान के अच्छे स्वास्थ्य की दुआ...

सरोज खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि अस्पताल में सरोज खान का कोरोना टेस्ट भी हुआ था जो कि नेगेटिव निकला।

21:22 (IST)24 Jun 2020
बतौर राइटर भी काम किया है सरोज खान ने

चार दशक से अधिक के करियर में सरोज खान को तीन बार बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिया जा चुका है। सरोज खान ने कुछ फिल्मों में बतौर राइटर भी काम किया है।

20:48 (IST)24 Jun 2020
इंडस्ट्री में तीन साल का गैप लिया था सरोज खान ने

सरोज खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में तीन साल का गैप लिया था। इसके बाद साल 2019 में उन्होंने फिल्म ‘कलंक’ से वापसी की। इसके साथ ही उन्होंने कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ में भी कोरियॉग्रफी की है।

20:05 (IST)24 Jun 2020
2 हजार से अधिक गीतों को कोरियोग्राफ किया है सरोज खान ने

चार दशक से अधिक के करियर में सरोज खान को 2 हजार से अधिक गीतों को कोरियोग्राफ करने का श्रेय जाता है। उन्हें तीन बार बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी दिया जा चुका है। 

19:17 (IST)24 Jun 2020
बच्चों की परवरिश अकेले की है सरोज खान ने

सोहनलाल ने सरोज के दोनों बच्चों को नाम देने से इंकार कर दिया था लेकिन जब कुछ सालों बाद सोहनलाल को हार्ट अटैक आया तब सरोज फिर उनके पास आईं। इस दौरान उन्होंने बेटी कुकु को जन्म दिया। सरोज ने अपने बच्चों की परवरिश अकेले ही की।

18:39 (IST)24 Jun 2020
फिल्म नजराना में नजर आई थीं सरोज खान

भारत के पार्टिशन के दौरान सरोज खान की फैमली पाकिस्तान से इंडिया आ गई थी। सरोज खान तब काफी छोटी थी जब उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। महज 3 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म नजराना में श्यामा नाम की बच्ची का रोल प्ले किया था।

18:06 (IST)24 Jun 2020
फैंस कर रहे है सरोज खान के अच्छे स्वास्थ्य की दुआ

सरोज खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि अस्पताल में सरोज खान का कोरोना टेस्ट भी हुआ था जो कि नेगेटिव निकला। सरोज खान को जल्द अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

17:16 (IST)24 Jun 2020
एक से बढ़कर एक गाने किए हैं कोरियोग्राफ

सरोज खान ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। सरोज खान ने 'तेजाब' के 'एक दो तीन...', फिल्म 'बेटा' का 'धक धक करने लगा...', फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के गाने 'मेहंदी लगाके रखना' वे 'जरा सा झूम लूं मैं...' फिल्म 'देवदास' का गाना 'मारा डाला...', फिल्म 'जब वी मेट' का गाना 'ये इश्क हाये...' जैसे कई गानों को कोरियोग्राफ किए हैं।

15:05 (IST)24 Jun 2020
अनुभव सिन्हा ने भी दिया सरोज खान की हेल्थ का अपडेट..

अनुभव सिन्हा ने भी एक ट्वीट किया। सरोज खान की हेल्थ अपडेट देते हुए उऩ्होंने कहा कि 'मैंने उन लोगों से पूछताछ की जो लोग सरोज जी की सेवा में उपस्थित हैं। वह इस वक्त अस्पताल में ही हैं और वह स्वस्थ हैं। हो सकता है कि वह आज या कल में अस्पताल से घर वापस आ जाएं। चिंता की कोई बात नहीं है। उनके रेगुलर ट्रीटमेंट के वक्त मैं वहां था। वह थोड़ा वीक फील कर रही थीं। अभी एडमिट हैं, उनका कोरोना टेस्ट भी हुआ था जो कि निगेटिव आया है।'

13:23 (IST)24 Jun 2020
Saroj Khan Health Update: सरोज खान की सेहत में सुधार, जल्द लौट सकती हैं घर

कुणाल कोहली ने ट्वीट के जरिए बताया कि राजू खान से मेरी बात हुई। सरोज खान जी का बेटा। उन्होंने कहा कि मास्टर जी अब पहले से बेहतर हैं। उन्हें तब अस्पताल ले गए थे जब उऩ्हें सांस लेने में बहुत दिक्कत आने लगी थी। उन्हें कोविड नहीं है, रिजल्ट निगेटिव आया है। वह कह रहे थे कि वह सभी लोगों के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ के लिए कामना की। आशा है मास्टर जी जल्दी घर लौटेंगीं।'

13:17 (IST)24 Jun 2020
कुणाल कोहली ने पूछा मास्टर जी का हाल..

फिल्म डायरेक्टर कुणाल कोहली ने सरोज खान को लेकर अपडेट शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर बताय़ा कि उनकी बात सरोज खान के बेटे से हुई थी। उन्होंने राजू से पूछा कि मास्टर जी कैसी हैं तो राजू ने बताया कि अब वह पहले से ठीक हैं।

12:42 (IST)24 Jun 2020
30 साल बड़े शख्स से की थी शादी, 4 बच्चों के पिता थे सरोज खान के पति..

सरोज खान का असल नाम निर्मला किशनचंद्र संधु सिंह नागपाल था। उन्होंने डांस मास्टर बी सोहनलाल से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था। सोहन लाल तब शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता थे। सरोज खान ने तीन साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट श्‍यामा नाम से डेब्यू किया था।

12:21 (IST)24 Jun 2020
Saroj Khan: अब तक 2000 गानें कर चुकी हैं कोरियोग्राफ

अब तक 2000 से अधिक बॉलीवुड गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। उनके सिखाए गए डांस के चलते बॉलीवुड में कई अदाकाराओं के करियर बन गए। माधुरी दीक्षित की कई सुपरहिट गानों को सरोज खान ने ही कोरियोग्राफ किया है। साल 1983 में ‘हीरो’ फिल्म में कोरियोग्राफी की थी। जबकि बतौर कोरियोग्राफर उनकी आखिरी फिल्म ‘कलंक’ थी।

11:59 (IST)24 Jun 2020
Saroj Khan: इस्लाम धर्म कुबूला औऱ प्यार की खातिर नाम भी बदला...

सरोज खान ने 13 साल की उम्र में शादी कर ली थी। वहीं 14 साल की उम्र में वह मां भी बन गई थीं। सरोज के पति उनसे 30 साल बड़े थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उस वक्त सरोज खान नहीं जानती थीं कि उनके पति पहले से ही शादी शुदा हैं। जबकि सरोज खान ने अपने पति के लिए इस्लाम धर्म कुबूल किया औऱ अपना नाम भी बदला था।

11:16 (IST)24 Jun 2020
Choreographer Saroj Khan hospitalized: सरोज खान कब होंगी डिस्चार्ज?


सरोज खान को बांद्रा ईस्ट के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। कहा जा रहा है कि अगले 1 औऱ 2 दिन में उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। सरोज खान को कोई COVID-19 सिम्टम नहीं हैं। जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

11:08 (IST)24 Jun 2020
COVID-19 जांच में क्या निकला?

बताया गय़ा है कि सरोज खान का कोरोना टेस्ट किया गया। कोविड-19 जांच में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ दिन पहले भी सरोज खान को सांस लेने की समस्या आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल सरोज खान की हालत में सुधार बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कल छुट्टी की अस्पताल से छुट्टी होने की संभावना है।

11:05 (IST)24 Jun 2020
सरोज खान की कोरोना जांच

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान (Saroj Khan) की मंगलवार को तबीयद ज्यादा बिगड़ गई। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सरोज खान को सांस लेने में आ रही दिक्कत के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सरोज खान की कोरोना जांच भी की गई।।