Saroj Khan Latest News: बॉलीवुड की फेमस कोरियॉग्रफर सरोज खान (Saroj Khan) का इंतकाल हो गया है। शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट की वजह से सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 71 साल की उम्र में सरोज खान ने आखिरी सांस ली। सरोज खान के निधन के बाद से बॉलीवुड गमगीन है। कई सेलेब्स सरोज खान के निधन पर शोक प्रकट कर रहे हैं। वहीं माधुरी दीक्षित भी सरोज खान के जाने से बेहद दुखी हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सरोज खान के लिए ट्वीट कर उन्हें याद किया है।
सरोज का निधन देर रात 1 बजकर 52 मिनट पर हुआ। इस खबर से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। सेलिब्रिटीज के रिएक्शन सोशल मीडिया पर आने रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर सरोज खान हैशटैग के साथ ट्रेंड पर हैं। सरोज खान के चाहने वाले सोशल मीडिया पर कहते दिख रहे हैं कि आखिर बॉलीवुड को हो क्या गया है। ज्ञात हो कोरोना काल के बाद से ही एक के बाद एक कई सितारे बॉलीवुड ने खो दिए हैं। इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिदज खान, सुशांत सिंह राजपूत औऱ अब सरोज खान को लेकर ये खबर सामने आई है। ऐसे में कई लोग रिएक्ट करते हुए हैरानी जता रहे हैं कि ये साल ही बॉलीवुड के लिए काला साल है।
बताते चलें, इससे पहले भी सरोज खान की तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें (17 जून) मुंबई के बांद्रा स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सरोज खान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद से उन्हें अस्पताल में डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया था। हालांकि इसके बाद स्वस्थ होकर वापस घर आ गई थीं। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान सरोज खान का COVID-19 जांच भी की गई थी। पर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
बॉलीवुड में सरोज खान का करियर बेहद लंबा रहा। उन्होंने 3 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। इस बीच उन्होंने फिल्मों में भी काम किया। लेकिन बाद में डांस को अपनी जिंदगी बना लिया। सरोज खान के करियर में माधुरी दीक्षित ऐसी सितारा रहीं जिनके साथ ऑडियंस ने उनका काम खूब सराहा औऱ उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई।
डायरेक्टर कुणाल कोहली ने लिखा मास्टर जी आरआईपी सरोज जी। म्यूजिक वीडियो से लेकर फिल्मों तक हमने बहुत लंबी यात्रा की है। अब आपने मुझे छोड़ दिया आप चली गईं। मैं एक दिन वो काम करूंगा, बनाऊंगा जिसपर हमने बात की थी। प्रॉमिस।
#SarojKhan my beloved Masterji. #RIPSarojKhan From Music Videos to films we had a long journey together. Now you’ve left me & gone. I will do & make what we spoke about one day, my promise to you.
अनुपम खेर ने लिखा- 'डांस की मल्लिका #सरोजखान जी अलविदा। आपने कलाकारों को ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान को बहुत ख़ूबसूरती से सिखाया कि “इन्सान शरीर से नहीं, दिल और आत्मा से नाचता है”।आपके जाने से नृत्य की एक लय डगमगा जाएगी। मैं पर्सनली ना सिर्फ़ आपको बल्कि आपकी मीठी डांट को भी बहुत मिस करूंगा।'
सरोज खान के निधन पर बोलीं तापसी पन्नू: कम से कम मुझे आपके साथ काम करने का मौका तो मिला। मैं हमेशा इन यादों को अपने साथ रखूंगी।
रेमो डिसूजा ने भी सरोज खान को एक तस्वीर के जरिए श्रद्धांजलि दी
सरोज खान के निधन पर अमिताभ बच्चन ने भी भावुक होकर ट्वीट किया
सरोज खान ने ये भी बताया था कि ‘कई लोगों ने मुझसे पूछा कि कहीं धर्म परिवर्तन के लिए किसी ने मुझपर दबाब तो नहीं डाला? तो मैंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं था मुझे इस्लाम से धर्म से प्रेरणा मिलती है।’
सरोज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उस वक्त वह स्कूल में पढ़ा करती थीं। तभी मास्टर सोहनलाल ने उनके गले में काले रंग का धागा बंध दिया तब उन्होंने कहा था कि ‘तब मेरी शादी हो गई।’
माधुरी दीक्षित ने लिखा- 'मैं टूट गई हूं, सरोज की के यूं चले जाने से..। वह मेरी दोस्त भी थीं वह मेरी गुरू भी थीं। मैं हमेशा उनके काम के लिए उनकी ग्रेटफुल रहूंगी। उन्होंने मुझे और मेरे डांस में बहुत मदद की। मुझे मेरी पोटांशियल तक पहुंचने में मदद की। दुनिया ने एक बहुत ही नायाब टैलेंट खो दिया है। सरोज जी आपको हमेशा मिस करूंगी।
सरोज खान के इंतकाल की खबर से माधुरी दीक्षित को भी बड़ा धक्का लगा है। उन्होंने कहा कि सरोज जी के जाने से 'मैं टूट गई हूं।' माधुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सरोज खान के लिए ये पोस्ट किया..
सरोज खान और श्वेता तिवारी की एक दफा एक रिएलिटी शो में तीखी बहस हो गई थी। जिसमें संभावना सेठ ने मास्टर जी का साथ दिया था।
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी ट्वीट कर सरोज खान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- सरोज जी का जाना बेहद दुखद है। इसी के साथ ही एक युग का अंत होता है।
रोहित जैसवाल और आशीष चंचलानी ने भी सरोज खान के निधन पर शोक प्रकट किया
13 साल की उम्र में सरोज खान ने शादी की थी। शादी के लिए सरोज खान ने अपना धर्म भी बदला और इस्लाम धर्म कबूला था। 43 साल के बी. सोहनलाल से शादी करने के लिए उन्होंने अपना नाम भी बदला था। जी हां, सरोज खान का असली नाम है- निर्मला नागपाल। लेकिन सोहनलाल के लिए वह सरोज खान बन गईं।
बॉलीवुड सेलेब्स सरोज खान को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। रितेश देशमुख ने ट्वीट कर सरोज खान को नमन किया औऱ उनकी आत्मा की शांति की दुआ की। उन्होंने कहा कि सरोज जी आपने 2000 से ज्यादा गानें कोरियोग्राफ करे। Aladin में आपके साथ काम किया, मैं खुशनसीब हूं।
सरोज खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 1974 से गीत मेरा नाम से की थी। माधुरी और श्रीदेवी के साथ 80 और 90 के दशक में सरोज खान ने कोरियोग्राफर के तौर पर खूब काम किया। इसके बाद से बॉलीवुड में उनका सितारा खूब चमका। मिस्टर इंडिया, नागिन, चांदनी, में श्रीदेवी के साथ सरोज खान ने काम किया था। साल 2018 में सरोज खान ने माधुरी के साथ आखिरी बार फिल्म कलंक में काम किया था।
हालांकि सरोज खान ने श्रीदेवी के साथ भी एक हिट सॉन्ग दिया था- मोरनी बागा मां बोले..। इस गाने को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। तब जाकर श्रीदेवी सरोज खान से खुश हुई थीं।
सरोज खान ने बताया था कि एक बार श्रीदेवी कोरियोयग्राफर के पास आकर भड़क गई थीं और बोलीं कि जैसे वह माधुरी को नचाती हैं वैसे उन्हें नहीं नचातीं। तो इस पर सरोज खान ने कहा था 'वह मुझे समर्पित कर देती है खुद को। इसलिए वह मुझे अच्छे से समझ पाती है।' श्रीदेवी का कहना था कि मास्टर जी सिर्फ माधुरी के गानों पर ही ध्यान देती हैं।
सरोज खान ने अपने कई इंटरव्यूज में बताया था कि माधुरी दीक्षित उनके दिल के बहुत करीब हैं औऱ माधुरी भी उनपर बहुत ट्रस्ट करती हैं। उन्होंने कहा था- माधुरी ने मेरे काम पर ऐतबार किया इसलिए ही वह आज वहां है सबसे ऊपर। सरोज खान औऱ माधुरी को लेकर बीच में ऐसी खबरें भी आई थीं कि दोनों के बीच मन मुटाव हो गया था। सरोज खान ने बताया था कि माधुरी को अगर जितना पल्ला रखने को कहा जाए गाने में वह उतना ही रखती थी, न उससे कम न उससे ज्यादा। सरोज खान के हर एक्शन को वह दिल से करती थीं।
सरोज खान ने माधुरी दीक्षित के साथ एक के बाद एक हिट गाने दिए। एक दो तीन, चने के खेत में, धक धक, नजरें मिलीं, डोला रे डोला, जैसे तमाम गानों पर माधुरी सरोज खान के दिशा निर्देशों के साथ नाचीं औऱ हिट हो गईं।
सरोज खान 3 टाइम्स नेशनल अवॉर्ड विनर रह चुकी हैं। वहीं उनके करियर का आखिरी गाना भी माधुरी दीक्षित के साथ ही रहा। फिल्म कलंक के लिए सरोज खान ने कोरियोग्राफी की थी। घर मोरे परदेसिया और तबाह हो गए गाने दर्शकों ने काफी पसंद किए थे।
सरोज खान के करियर में माधुरी दीक्षित का भी काफी योगदान हैं। माधुरी को सरोज खान ने कैमरे के आगे खूब डांस कराया है। माधुरी न इस बीच उनकी सिखाई एक एक अदा को खुद में उतारा औऱ कैमरे के आगे कुछ ऐसे पेश किया कि माधुरी अपने एक गाने के चलते ही रातों रात हिट हो गई थीं। फिल्म तेजाब के सॉन्ग 1,2,3 ने माधुरी का करियर बना दिया था। माधुरी को सरोज खान ने डांस कराया था। इसके बाद माधुरी और सरोज खान की जोड़ी बन गई थी कई सालों तक दोनों ने खूब साथ काम किया।
सरोज खान ने शुक्रवार देर रात दम तोड़ दिया। सरोज खान के जाने से बॉलीवुड गमगीन है। इससे पहले इंडस्ट्री के कई सारे सितारों ने 2020 में अंतिम सांस ली, जिस वजह से कहा जा रहा है कि साल 2020 इंडस्ट्री के लिए काफी अनलकी है।