Sara Ali Khan इन दिनों लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं। सारा वहां से कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इनमें से सारा ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर फैंस हैरान-परेशान हो गए। दरअसल सारा की एक तस्वीर में हुडी पहने एक लड़का खड़ा है, जिसका चेहरा नहीं दिख रहा है। अब लोग कयास लगा रहे हैं कि ये लड़का कौन हो सकता है?

सारा अली खान ने राइमिंग के साथ शेयर किया पोस्ट

सारा ने पोस्ट के साथ एक कविता शेयर की है जो उन्होंने खुद बनाई है। लास्ट स्लाइड में सारा के साथ एक लड़का नजर आ रहा है। कोई उस लड़के को कार्तिक आर्यन बता रहा है तो कोई कह रहा ये शुभमन गिल है। वहीं ध्यान से देखने पर लग रहा है कि ये कार्तिक या शुभमन नहीं बल्कि सारा अली खान का भाई इब्राहिम अली खान है। सारा अक्सर अपने भाई के साथ छुट्टियां मनाने जाती रहती हैं। आप तस्वीर देखिए और बताइए कि आपके हिसाब से ये कौन है?

यहां देखिए पोस्ट

सारा अली खान को था कार्तिक पर क्रश

सारा अली खान ने कॉफी विद करण में कहा था कि उन्हें कार्तिक आर्यन पर क्रश है। उसके बाद दोनों इम्तियाज़ अली की फिल्म ‘लव आज कल’ में नजर आएं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। बाद में दोनों के अफेयर और फिर ब्रेकअप की खबरें आईं। इस बार कॉफी विद करण में सारा अली खान ने विजय देवरकोंडा को अपना क्रश बताया था।

सारा अली खान की फिल्में

सारा अली खान ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘केदारनाथ’ से किया था। इसके बाद वो रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ में नजर आईं। हाल ही में सारा अली खान धनुष और अक्षय कुमार के साथ ‘अतरंगी रे’ में नजर आईं। यह फिल्म आनंद एल राय ने बनाई थी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस फिल्म को पब्लिक का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था।