Sapna Choudhary: सपना चौधरी के फैंस उनके डांसिंग और सिंगिंग वीडियोज देखना बहुत पसंद करते हैं। वहीं अगल उन्हें लाइव देखने का मौका मिल जाए तो फैंस ऐसा मौका छोड़ते ही नहीं। सपना चौधरी के लाइव स्टेज परफॉर्मेंस को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठी होती है। सपना चौधरी का एक लाइव परफॉर्मेंस वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में सपना चौधरी नए गाने पर डांस करती दिखाई दे रहैं। गाने के बोल हैं-‘गजबण पाणी ने चाली’। इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है।
सपना चौधरी गाने पर धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। गाने की शुरुआत में सपना बैक मूव्स से डांस की शुरुआत करती हैं। इस दौरान वह अपने दुपट्टे का घूंघट बना कर स्टेज पर आती हैं और धीमें-धीमें डांस करना शुरू करती हैं। इसके बाद गाना तेज बजते ही सपना भी अपने एनर्जेटिक मूव्स दिखाना शुरू कर देती हैं। सपना चौधरी के इस New Haryanvi Song 2019 को काफी पसंद किया जा रहा है। देखें वीडियो:-
https://www.youtube.com/watch?v=kH2ieiavxak
बता दें, हरियाणा की सपना चौधरी रागिणी गाकर और उसमें परफ़ॉर्म कर के पॉपुलर हुईं। इसके बाद उन्होंने हरियाणवी गानों पर डांस परफॉर्मेंस देना शुरू किया। सपना के करियर का सफर यहीं नहीं थमा। इसके बाद उन्हें बिग बॉस के सीजन 11 में जाने का मौका मिला। सपना चौधरी ने यहीं से दर्शकों के दिल में अपने लिए खास जगह बनाई।
सपना चौधरी देश भर में परफॉर्मेंस देने जाती हैं। कभी हरियाणा, कभी यूपी तो कभी पंजाब-गोवा। सपना के स्टेज परफॉर्मेंस होते रहते हैं। सपना इन दिनों अपने वीडियो एलबम्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। सपना चौधरी के एक से बढ़कर एक वीडियो सॉन्ग सामने आ रहे हैं। कुछ वक्त पहले सपना ने दलेर मेहंदी के साथ भी एक वीडियो निकाला था। इस वीडियो में पीले शरारे में फैंस सने उन्हें बहुत पसंद किया था। सपना चौधरी को लोग उनके लोक परिधान के लिए खासा पसंद करते हैं। वहीं जब वह मॉर्डन कपड़े पहनती हैं तो उनके फैंस उन्हें देसी कपड़े पहनने के लिए कहते हैं, कि वह सूट सलवार में ही बेहद खूबसूरत लगती हैं।
पिछले दिनों सपना की कुछ वेस्टर्न ड्रेस पहने तस्वीरें सामने आई थीं। पर कुछ फैंस ने उन्हें ऐसे पसंद नहीं किया। लेकिन सपना के ट्रू फ्रेंड्स अकसर उन्हें सपोर्ट करते दिखते हैं। तब फैंस कहते हैं कि वह कुछ भी पहनें लेकिन कंफर्टेबल। वह हर रूप में अच्छी लगती हैं।