Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी आए दिन अपने डांस और हरियाणवी गानों की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सपना चौधरी का हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में सपना चौधरी हरियाणवी गाने ‘मन्नै बचालो रै आगी..’ पर डांस करती और ऑडियंस के सामने फुल एक्सप्रेशन देती दिख रही हैं। सपना चौधरी का डांस उनके फैंस को देखना बहुत पसंद है। दूर दूर से सपना चौधरी का लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए फैंस देश के कोने कोने से आते हैं।
ऐसा ही सपना का एक लाइव परफॉर्मेंस का छोटा सा फुटेज इंस्टाग्राम पर सामने आया है। वीडियो धीरे-धीरे वायरल भी हो रहा है। परफॉर्मेंस देते हुए सपना चौधरी के तेवर देखने लायक हैं। सपना ने इस दौरान टमाटरी लाल रंग का पटियाला सूट पहना है। सपना ने परांदे के साथ चोंटी भी बांधी है। फुल देसी गेटअप में सपना चौधरी गजब ढा रही हैं। देखें ये परफॉर्मेंस:-
https://www.instagram.com/p/B3Y5ozvJWYY/
बता दें, सपना चौधरी के एक से एक डांसिंग वीडियोज सोशल मीडिया- इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर सामने आते रहते हैं। सपना देश के कोने कोने में अपने डांस के लिए फेमस हैं। सपना के फैंस उन्हें सूट में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। वेस्टर्न स्टाइल में उन्हें कम पसंद किया जाता है। कई बार सपना ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारी देसी अंदाज वाली तस्वीरें फैंस के साथ शेयक कीं। तो वहीं सपना ने वेस्टर्न ड्रेस पहने अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर डालीं। लेकिन सपना केफैंस को उनका सूट वाला अवतार ही पसंद आता है।
कई बार तो सोशल मीडिया पर सपना के फैंस ही उन्हें ट्रोल करते नजर आते हैं। लेकिन सपना के सपोर्ट्स उन्हें आकर कवर करते हैं औऱ कहते देखे जाते हैं कि ‘सपना आप जो भी पहनों बस कंफर्टेबल पहने आपकी मर्जी है।’
बिग बॉस सीजन 11 से पॉपुलैरिटी हासिल करने वालीं सपना चौधरी अब एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट्स में नजर आ रही हैं। फ्यूचर में भी सपना के कई सारे डांसिंग-म्यूजिक एलबम सामने आने वाले हैं। कुछ वक्त पहले ही सपना दलेर मेहंदी के साथ ‘बावड़ी तरैड़’ गाने में नजर आई थीं। सपना के फैंस ने उनका ये गाना बहुत पसंद किया था। सपना इस गाने में भी एक दम प्योर हरियाणवी अवतार में नजर आई थीं।