Sapna Choudhary: सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। किसी के हाथ में अगर स्मार्टफोन हैं वो इंटरनेट के जरिए यूट्यूब पर गाने सुनता-देखता है तो सपना से जरूर वाकिफ होगा। सपना जिन गानों के जरिए लोकप्रिय हुईं वे एक विशेष इलाके और भाषा के रहे, लेकिन डांस की कोई भाषा नहीं होती लिहाजा सपना चौधरी एक हरियाणवी सिंगर डांसर होते हुए भी देश के कई राज्यों में अपने परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों में बस चुकी हैं।
मालूम हो कि सपना ने अपने करियर की शुरुआत ऑर्केस्ट्रा से की थी। धीरे-धीरे उनकी आवाज को लोग पहचानने लगे और जब खुद का गाना सॉलिड बॉडी गाया और अपने गाने पर डांस परफॉर्मेंस भी किया तो इसने सपना की जिंदगी बदल दी।सपना देखते-देखते हरियाणा की स्टार बन गई। इसके बाद सपना ने कई डांस परफॉर्म किया जिसके बाद वह हरियाणा से लेकर मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और बिहार तक में एक अलग फैन फॉलोइंग तैयार कर ली। उनके कई गाने सुपरहिट रहे जिनके व्यूज 100 मिलियन से उपर हैं। यहां हम वैसे ही कुछ गानों की चर्चा करने जा रहे हैं-
तेरी आंख्या को यो काजल:
यह गाना ना सिर्फ हरियाणा बल्कि देश अन्य राज्यों के दूसरी जुबान के लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। यह गाना आज भी उतना ही सुना जाता है जितना इसके रिलीज के समय सुना गया था। आज कहीं भी जब यह गाना बजता है तो लोग इसको सपना से ही जोड़कर देखते हैं। एक तरह से यह गाना सपना का पर्याय बन चुका है। आज यह गाना डीजे के प्लेलिस्ट में टॉप में शुमार होता है। सपना के इस डांस वीडियो को अब तक 460 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
लाड पिया के:
सपना का यह सॉन्ग साल 2016 में मोर हरयाणवी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है जिसे अब तक 271 मिलियन से भी ज्यादा बार सुना देखा जा चुका है। गाने को राजू पंजाबी और सुशील ठाखर ने मिलकर गाया है। संगीत वीआर ब्रोज ने दिया है।
बदली-बदली लागे:
सपना चौधरी का यह सॉन्ग को लोगों ने काफी पसंद किया था। गाना साल 2016 में म्यूजिक कंपनी सोनोटेक के यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस गाने में सपना एक अलग ही अंदाज में नजर आई थीं। इस गाने को लोग 205 मिलियन से भी ज्यादा बार सुन चुके हैं। गाने में तरुण पंचाल और रुचिका जनगिड ने अपनी आवाज दी है।
तू चीज लाजवाब:
राजू पंजाबी के आवाज में गाए हुआ इस मशहूर गाने में सपना चौधरी ने काफी शानदार एक्टिंग की थी। उनकी मौजूदगी इस गाने को काफी हिट बना दिया था। यह गाना साल 2017 में रिलीज किया गया था। अब तक 117 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
लत लग जाएगी:
तेरी लत लग जागी गाना सपना चौधरी के मोस्ट व्यूज गानों में से एक है। इस गाने में सपना एक हरियाणवी छोरी का किरदार निभाया है। इस गाने को साल 2017 में सोनोटेक जैसे मशहूर म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। अब तक इस गाने को सपना के फैंस 168 मिलियन से ज्यादा बार देख चुके हैं।
चेतक:
चेतक सपना चौधरी का साल 2018 में रिलीज हुआ एक मशहूर सॉन्ग है जो रिलीज के समय कई दिनों तक ट्रेंड में रहा। आज भी यह सॉन्ग संगीत कार्यक्रमों में खूब बजाया जाता है। गाने को राज मवार ने गाया था जिसे सपना चौधरी और मेहर रिस्की पर फिल्माया गया था। म्यूजिक वी राज बंधु ने दिया है। इस गाने को सुनने के लिए इस लिंक पर जाएं-
