Sapna Choudhary, Khesari Lal Yadav: सपना चौधरी डांस की क्वीन हैं, अपने देसी अंदाज से सपना ने अपने फैन्स को दीवाना बना रखा है। ऐसे में भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने भी डांस के मामले में सपना चौधरी का साथ दिया। एक वीडियो सामने आया है जिसमें सपना खेसारी लाल यादव के साथ उनके सुपरडुपर हिट गाने पर डांस करती, दिख रही हैं।
खेसारी लाला यादव का गाना ‘ठीक है’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा था। ऐसे में सपना और खेसारी इस गाने पर जमकर साथ में डांस करते नजर आए। सपना ने इस दौरान नारंगी रंग का सूट पहना है। वहीं खेसारी भी वीडियो में काफी स्मार्ट लग रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
बता दें, हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने फैन्स के साथ एक जानकारी सांझा की थी। खेसारी ने बताया था कि उनका भोजपुरी सॉन्ग ‘ठीक है’ को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया है। ऐसे में गाना यूट्यूब पर 9वें नंबर पर ट्रेंडिंग पर चल रहा है। ट्रेंड पर होने के चलते भोजपुरी सुपरस्टार ने अपने फैन्स को शुक्रिया कहा। देखें वीडियो:-
https://www.instagram.com/p/BxtnefzB9RD/
‘हरियाणा की शान’ सपना चौधरी इन दिनों स्टार्स और सुपरस्टार्स के साथ काफी नजर आ रही हैं। हाल ही में सपना दलेर मेहंदी के साथ एक वीडियो अलबम में नजर आई थीं। दलेर इस दौरान हरियाणवी गाना ‘बावड़ी तरैड़’ में सपना के साथ जुगलबंदी करते नजर आए थे। तो वहीं इस बार सपना भोजपुरी के सितारे खेसाली लाल यादव संग उनके हिट भोजपुरी नंबर पर डांस करती नजर आईं।