Sapna Choudhary : हरियाणा की पॉपुलर डांसर का एक धमाकेदार वीडियो सामने आया है। सपना चौधरी का ये गाना सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। गाने के बोल हैं- हाथ मेरे बैंगन ना आया’। गाने में सपना प्यार का सट्टा खेलने का जिक्र भी कर रही हैं। इस हरियाणवी गाने को सुनना और देखना दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। दो हफ्ते में इस गाने को अब तक 2,009,420 व्यूज मिल चुके हैं। सपना चौधरी के फैंस इस गाने को देख कर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

इस गाने में सपना स्टेज पर फ्री स्पिरिट के साथ डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में सपना के सामने हजारों लोगों का हुजूम लगा दिख रहा है। सपना के फैंस उनके शो को देखने के लिए दूर दराज से आते हैं। मिलियन व्यूज पाने वाले सपना चौधरी के ढेरों गानें हैं। फैंस सपना के हर गाने को कुछ दिनों में ही मिलियन क्रॉस करवा देते हैं।

इस गाने के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सपना का बैंगन गाना नए साल के अवसर पर यूट्यूब पर दर्शकों को गिफ्ट के तौर पर दिया गया था। सपना चौधरी के इस गाने को गाया संदीप सुरीला ने है। बैंगन गाने के लिरिक्स मुकेश जाजी ने लिखे हैं और संगीत एमजे यानी अमन जाजी का है।


बेहद पॉपुलर पर्सनालिटी सपना चौधरी ने यहां तक पहुंचने में काफी मेहनत की है। एक्ट्रेस और डांसर ने शो बिग बॉस में भी पार्टिसिपेट किया था। रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 11 में सपना चौधरी नजर आई थीं। सपना चौधरी छोटी सी उम्र से काम कर रही हैं। तभी से वह स्टेज शोज कर रही हैं।

सपना रागिनी गाने के लिए भी काफी फेमस हैं। हरियाणा के अलावा यूपी, बिहार और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में भी सपना की खूब पॉपुलैरिटी है।सपना कई सारे बॉलीवुड सॉन्ग में भी नजर आ चुकी हैं वहीं कुछ वक्त पहले सपना ने दलेर मेहंदी के साथ बावड़ी तरैड़ सॉन्ग भी बनाया था। सपना के फैंस को उनका ये गाना बहुत पसंद आया था।