हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की एक लाइव शो के दौरान तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि अब उनकी सेहत में सुधार आ गया है और अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक सपना एक शो के लिए मध्य प्रदेश गई थीं, वहीं उनकी तबीयत बिगड़ गई।

सपना चौधरी का सतना जिले के रामपुर बघेलान में लाइव शो चल रहा था। उन्होंने हरियाणवी से लेकर बॉलीवुड के मशहूर गानों पर जमकर डांस किया। इसी दौरान सपना के पेट में दर्द उठ गया। रात के करीब डेढ़ बजे उन्हें संजय गांधी स्मृति अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें कुछ टेस्ट कराने की सलाह दी। लेकिन सपना ने वहां टेस्ट नहीं कराया और दिल्ली लौटकर टेस्ट की बात कही। करीब एक घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद सपना को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद वो अपनी टीम के साथ खजुराहो के लिए रवाना हो गईं।

आपको बता दें कि सपना चौधरी अपने डांस स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। अपने टैलेंट के लिए सपना चौधरी लाखों रुपये चार्ज करती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सपना एक स्टेज शो करने के करीब 25 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। उनका कार्यक्रमों में हजारों की तादाद में भीड़ जुटती है।

Also Read
सपना चौधरी ने बयां की दिल बात और आलोचकों को दिया करारा जवाब, कहा- एक दिन बेरंग हो जाएगी जिंदगी

निजी जिंदगी भी रही है चर्चा में: सपना चौधरी के डांस के अलावा उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही है। एक वक्त था जब सपना चौधरी ने कथित तौर जहर खाकर खुद को खत्म करने की कोशिश की थी। उन्हें कई दिनों तक आईसीयू में रहना पड़ा था। सपना चौधरी की शादी भी लोगों के लिए चर्चा का विषय रही है। उन्होंने साल 2020 की शुरुआत में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वीर साहू से गुपचुप शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा है।