हरियाणा की फेमस डांसर औऱ बिग बॉस की बेहद पॉपुलर कंटेस्टेंट रह चुकीं सपना चौधरी ने अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशी दी है। लेकिन फैंस हैरान भी थे। सपना चौधरी मां बन गई हैं। हालांकि फैंस को इस बात तक की खबर नहीं थी कि सपना की शादी भी हो चुकी है। ऐसे में सपना की मां बनने की खबर से फैंस थोड़े हैरान भी हो गए।
शनिवार रात को सपना ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया। बच्चे का जन्म रोहतक के एक अस्पताल में हुआ। अब सपना के फैंस के मन में सवाल घर कर गया है कि आखिर सपना ने अपनी शादी की बात क्यों छिपाई। उनकी शादी कब औऱ किससे हुई? ये सवाल भी फैंस के मन में है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना ने अपनी शादी को सीक्रेट रखा क्योंकि उनके पति वीर साहू के परिवार में किसी की मौत हो गई थी। ऐसे में सपना औऱ उनके पति सिंपल सी शादी चाहते थे। बताया जा रहा है कि सपना औऱ वीर साहू की शादी जनवरी 2020 में हुई थी।
कौन हैं सपना के पति वीर साहू?
सपना के पति वीर साहू है पेशे से एक सिंगर और आर्टिस्ट भी हैं। यही नहीं वह कंपोजिंग, राइटिंग भी करते है। इसके अलावा साहू प्रोड्यूसर भी हैं। कई हरियाणवी फिल्मों में वीर साहू नजर आ चुके हैं जिनमें खलनायक (2018), रसूक आला जाट (2017), यार लैंडलॉर्ड (2017) और थड्डी- बड्डी (2016) जैसी फिल्में शामिल हैं।
बताते चलें, सपना चौधरी के पति वीर साहू ने पिता बनने की खुश खबर को फैंस के साथ साझा किया है। एक वीडियो जारी करते हुए हरियाणवी सिंगर वीर साहू ने बताया कि- वह पिता बन गए हैं। सपना चौधरी और वीर साहू के माता पिता बनने पर कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। ऐसे में अपने वीडियो में वीर साहू ने ऐसे लोगों को भी जमकर फटकार लगाई और कहा कि ‘ये हमारी जिंदगी है, हमें दुख हो तो तुमने कुछ नहीं देना सुख हो तो भी नहीं। लेकिन फैंस जो हमें सराहते हैं हमारी खुशी में खुश होते हैं उन्हें भी बहुत-बहुत मुबारक। एक औऱ आ गया है अब नाक में दम करने के लिए।’