Bhojpuri film Punarjanm On OTT Release STAGE: अगर आप भोजपुरी फिल्मों को देखना पसंद करते हैं तो आपके लिए ओटीटी पर एक नई पेशकश आई है, जिसका आप घर बैठे ही लुत्फ उठा सकते हैं। अभिनय के धनी संजय पांडे और चांदनी सिंह की जोड़ी एक रहस्यमयी कहानी को लेकर आ रहे हैं, जो थ्रिल से भरपूर होगी। आपने अभी तक पुनर्जन्म की कई सारी कहानियां और किस्से ही सुने होंगे। लेकिन, अब इस भोजपुरी फिल्म को जरिए एक ऐसी कहानी को देखेंगे, जो आपको हैरान करके रख देगी।
दरअसल, संजय पांडे और चांदनी सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘जनम के फेरा; पुनर्जन्म’ रिलीज कर दी गई है, जिसे आप घर बैठे आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज (STAGE App) पर देख सकते हैं। इसकी रहस्यात्मयी कहानी एक अलगा अनुभव कराती है। फिल्म में हर दृश्य, डायलॉग्स और हर इमोशन्स इतने मजबूत हैं कि दर्शक ना सिर्फ कहानी को देखते हैं, बल्कि उसे भीतर तक महसूस करते हैं। आत्मा, पूनर्जन्म, और जीवन के रहस्यों से टकराती यह कहानी आज के युवा दर्शकों को भी सोचने पर मजबूर करती है।
फिल्म को देखने के बाद इसके लेखन और निर्देशन की बहुत सराहना हो रही है। उन्होंने तकनीक और संवेदना को इस तरह जोड़ा है कि फिल्म एक रहस्य नहीं, बल्कि ये एक आत्मिक सफर बन जाती है, जो आपको संशय में डाल देगी कि क्या सच में हम वापस आते है। फिल्म के इन दिनों काफी चर्चे हो रहे हैं। साथ में सोशल मीडिया पर फिल्म ट्रेंड कर रही है और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं बता रही हैं कि यह फिल्म केवल एक मनोरंजन नहीं, बल्कि एक अनछुआ एहसास है। भोजपुरी में ऐसा पहली बार हो रहा है, जो एक माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म आई है।
इसके साथ ही भोजपुरी फिल्म ‘जनम के फेरा; पुनर्जन्म’ के निर्देशन की बात की जाए तो इसकी कमान अंतरास्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर धीरू यादव ने संभाली है। उन्होंने इस काल्पनिक कहानी को स्क्रीन पर जीवंत करने का काम धीरू यादव ने बड़े ही शानदार तरीके से क्या है। जगमोहन रावत और गौरव पी श्रीवास्तव ने फिल्म का निर्माण किया है। इस रहस्यमयी कहानी को धर्मेंद्र सिंह ने लिखा है।
फिल्म में संजय पांडेय और चांदनी सिंह के अलावा अनूप अरोड़ा, सीपी भट्ट , ढोलू यादव, स्वास्तिका राय जैसे अन्य कलाकार हैं, जिन्होंने फिल्म में बेहतरीन काम किया है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म स्टेज ऐप (STAGE App) पर देख सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर अन्य भोजपुरी फिल्में और टीवी शोज भी उपलब्ध हैं, जिसे आप घर बैठे देख सकते हैं। Rakhi 2025: ‘आज राखी हS’, यूट्यूब पर देखें अंकुश राजा का रक्षाबंधन भोजपुरी सॉन्ग, बहन के आंसू पोंछने का लिया वचन