फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ दर्शकों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने पांच राष्ट्रीय पुरस्कार भी अपने नाम किए थे और फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी। शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म ‘देवदास’ को टाइम मैगजीन ने भी सर्वश्रेष्ठ 10 फिल्मों में स्थान दिया था। साथ ही फिल्म बाफ्टा अवॉर्ड के लिए भी नामित हुई थी।

अब ‘डोला रे डोला’ गाने को बॉलीवुड के अबतक के सबसे अच्छा डांस नंबर से सम्मानित किया गया है। ‘डोला रे डोला’ गाना माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन पर फिल्माया गया था। वहीं इस गाने को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। ‘डोला रे डोला’ गाने को सर्वश्रेष्ठ स्थान पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। संजय लीला भंसाली के इस गाने ने ‘मुगल ए आजम’ के गाने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और फिल्म ‘तेजाब’ के गाने ‘एक दो तीन’ को पछाड़ा था। इन दोनों ही गानों को दूसरा और तीसरा स्थान मिला था।

बता दें कि अबतक के 50 लोकप्रिय गानों को सेलेक्ट किया गया है। जिसमें लोगों के वोट, सिनेमैटिक इंपैक्ट, कोरियोग्राफी और डांस कोरियोग्राफर के वोटों के आधार पर परफॉर्मेंस तय किया गया। फिल्म में शाहरुख खान ने भी लीड भूमिका अदा की थी। फिल्म देवदास आज भी लोगों के बीच खासा पॉपुलर है।

करियर की बात करें तो शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जीरो है। फिल्म का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। माधुरी दीक्षित फिल्म ‘कलंक’ में नजर आएंगी जबकि ऐश्वर्या राय को आखिरी बार फिल्म ‘फन्ने खां’ में देखा गया था।

जूही चावला ने सलमान खान के साथ कभी नहीं किया काम, जानें शाहरुख की ‘किरन’ की खास बातें, देखें Photos

https://www.jansatta.com/entertainment/