संजय कपूर के निधन के बाद उनकी वाइफ प्रिया कपूर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड की मौत के बाद उनकी संपत्ति पर विवाद खड़ा हुआ। अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। दिवंगत संजय कपूर की दूसरी वाइफ ने कोर्ट में याचिका दायर कर करिश्मा और संजय के तलाक के कागजात की मांग की थी। इसके बाद अब उन्होंने संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इसके जरिए क्या आरोप लगाए हैं?

बताते चले कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को प्रिया की याचिका पर करिश्मा कपूर से जवाब मांगा था। इस मामले पर संजय कपूर की बहन मंधीरा ने सवाल खड़े किए थे। उनका कहना है कि प्रिया की ओर से इस तरह की चीजें ध्यान भटकाने के लिए की जा रही हैं। इस बयान की वजह से अब प्रिया ने अपनी ननंद और उनके पति की बहन मंधीरा पर दिल्ली की पटियाला कोर्ट में मानहानि का मामला दर्ज करवा दिया है।

‘बार एंड बेंच’ के अनुसार, दिवंगत बिजिनेसमैन संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और ‘इन कंट्रोवर्शियल’ नाम के पॉडकास्ट में प्रिया कपूर के खिलाफ कई गलत बाते कही थी। सार्वजनिक रूप से उनके ऊपर किए गए हमलों की वजह से ही मंधीरा ने मानहानि का केस अपनी ननंद के खिलाफ दर्ज किया है। गौर करने की बात है कि इस मामले में शो की होस्ट रही पूजा चौधरी को भी पार्टी के रूप में दिखाया गया है।

यह भी पढ़ें: अजय देवगन की फिल्म का वो गाना, जिसे रिकॉर्ड करते हुए म्यूजिक डायरेक्टर के थमे नहीं थे आंसू, दर्शकों का भी भर आया था गला

पटियाला हाउस कोर्ट के ACJM सिद्धांत सिहाग ने शनिवार को इस मामले में सुनवाई की। प्रिया कपूर ने सबूत रिकॉर्ड करवाने के लिए 21 जनवरी को पेश होने का समय मांगा। बता दें कि प्रिया सचदेव कपूर ने अपनी याचिका में तर्क दिया है कि संजय कपूर की बहन मंधीरा कपूर ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर उनके खिलाफ वीडियो अपलोड किए। जिनमें प्रिया का नाम लेकर झूठे आरोप मंधीरा की ओर से लगाए गए। उन्होंने अपनी शिकायत में साफतौर पर कहा कि उन तमाम दावों और आरोपों का मकसद उनके खिलाफ नफरत फैलाना है।