CineGram: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की लाइफ काफी सुर्खियों में रही है। संजय दत्त ने तीन शादियां की और उनकी कई गर्लफ्रेंड रहीं। उनकी बायोग्राफी में बताया गया है कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड रहीं और प्रेमिका से जुड़ा किस्सा ही फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी ने भी बताया था। संजय दत्त अपनी गर्लफ्रेंड को इमोशनल करने के लिए उसे अपनी मां की नकली कब्र पर ले जाया करते थे।
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में राजकुमार हिरानी ने संजय दत्त के बारे में काफी बातें की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे संजय लड़कियों को खुद से इमोशनली कनेक्ट करने के लिए अलग तरीका अपनाते थे। वो अपनी गर्लफ्रेंड्स को किसी भी कब्र पर ले जाकर कहते थे कि वो उनकी मां की है, हालांकि वो किसी और की होती थी, मगर वो ऐसा झूठ बोला करते थे। इसके बारे में जब संजय दत्त से पूछा गया तो उन्होंने भी ये बात मानी थी।
कपिल शर्मा के शो में कपिल ने उनसे पूछा था कि क्या वो सच में ऐसा करते थे? तो संजय दत्त ने कहा था कि हर गर्लफ्रेंड को नहीं कुछ को ही लेकर गए। संजय ने कहा था, “हां एक-दो को लेकर गया था, मां से मिलाने। तब तो मिलाने के लिए कोई भी कब्र चल जाती थी।”
ब्रेकअप के बाद लेते थे बदला
राजकुमार हिरानी ने ये भी बताया कि अगर संजय दत्त का ब्रेकअप हो जाता था तो वो अपनी गर्लफ्रेंड से बदला भी लेते थे। उन्होंने कहा था कि एक बार संजय दत्त ब्रेकअप के बाद अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बदला लेने उसके घर पहुंच गए और घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर टक्कर मार दी। बाद में उन्हें पता चला कि वो गाड़ी उनकी गर्लफ्रेंड नहीं बल्कि उसके नए बॉयफ्रेंड की थी।
बता दें कि संजय दत्त की लव लाइफ काफी एक्टिव रही है और शादी भी उन्होंने तीन की। पहली शादी उन्होंने ऋचा शर्मा से की थी, जो एक एक्ट्रेस थीं। ऋचा का साल 1996 में ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया था और फिर उन्होंने 1998 में रिया पिल्लई से शादी की और 2005 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद 2008 में उन्होंने मान्यता से शादी की और दोनों के दो बच्चे हैं।
इनके अलावा संजय दत्त का नाम बड़ी एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ चुका है। संजय दत्त और टीना मुनीम के अफेयर के भी बहुत चर्चे थे और फिल्म ‘साजन’ के वक्त उनका नाम माधुरी दीक्षित से भी जुड़ा था। इतना ही नहीं रेखा के साथ भी संजय के अफेयर की खबरें एक वक्त में खूब फैली थी।