हाल ही में खबर आई थी कि संजय दत्त आशुतोष गोवारिकर की आगामी फिल्म पानीपत के लिए गंजे हो सकते हैं। मुंबई में हुए दीपिका रणवीर के रिसेप्शन पर ये बात कंफर्म भी हो गई है। दरअसल दीपिका रणवीर के रिसेप्शन पर संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ बॉल्ड लुक में पहुंचे। इस फिल्म के लिए पहले अर्जुन कपूर को आधे से ज्यादा गंजा होना पड़ा था। संजय दत्त इस फिल्म में अहमद शाह अब्दली की भूमिका निभा रहे हैं। गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब संजू बाबा ने अपने कैरेक्टर के लिए सर मुंडवाया हो। इससे पहले वो ऋतिक रोशन के साथ फिल्म अग्निपथ में भी गंजे दिखाई दिए थे।

वहीं मलाइका अरोड़ा के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे अर्जुन कपूर भी अपने लुक को लेकर सुर्खियों में हैं। अर्जुन कपूर ने हाल ही में मीडिया के सामने अपना चेहरा मास्क से छिपाया हुआ था। इसको लेकर कहा जा रहा था कि अर्जुन अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत के लिए अपने लुक को छुपा रहे थे। लेकिन अर्जुन कपूर का ये तरीका काम नहीं आया और उनका नया लुक कैमरा में कैद हो गए था। मूंछों वाले इस लुक में अर्जुन काफी अलग रहे थे।

पानीपत के अलावा संजय दत्त महेश भट्ट के साथ काम करने जा रहे हैं। दरअसल हाल ही में महेश भट्ट ने फैसला किया था कि वे 27 साल बाद अपनी हिट फिल्म सड़क का सीक्वल बनाएंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट स्टारर नज़र आएंगे। इस फिल्म का का टीजर महेश भट्ट के जन्मदिन के मौके पर रिलीज़ किया गया था। फिल्म के टीजर को आलिया भट्ट ने अपने वैरिफाइड इंस्टा हैंडल से शेयर किया था।

गौरतलब है कि बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मुंबई रिसेप्शन में कई नामी गिरामी बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की थी। इस पार्टी में संजय दत्त, अरशद वारसी, मान्यता दत्त, ऐश्वर्या राय बच्चन, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सारा अली खान, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, अनुष्का शर्मा, खुशी कपूर, विक्की कौशल, रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, मलाइका अरोड़ा, निमरत कौर जैसे कई सितारे नज़र आए थे।