संजय दत्त (Sanjay Dutt), जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) स्टारर फिल्म ‘खलनायक’ (Khal Nayak) की रिलीज को 30 साल हो गए हैं। इस फिल्म में संजू बाबा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। उनके खलनायिकी के किरदार ने दर्शकों के दिल में अलग ही जगह बनाई थी। फिल्म काफी चर्चा में रही थी। इसे लेकर खूब विवाद भी रहा है। वो किसी और को लेकर नहीं बल्कि इसका सुपरहिट सॉन्ग ‘चोली के पीछे…’ की वजह से हुआ था। लोगों को लगा था कि ये अश्लील गाना है। इसकी वजह से इस पर दूरदर्शन और विविध भारती तक ने बैन लगा दिया था। वहीं, एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने भी इस गाने को लेकर शॉकिंग खुलासा किया था। आइए आपको बताते हैं उस किस्से के बारे में, जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी।

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘खलनायक’ (Khal Nayak) के पॉपुलर सॉन्ग ‘चोली के पीछे क्या है?’पर अश्लीलता तक के आरोप लगे थे। खूब विवाद हुआ था। सालों बाद नीना गुप्ता ने अपनी ऑटो बायग्राफी ‘सच कहूं तो’ के जरिए गाने को लेकर खुलासा किया था कि उनसे डायरेक्टर ने अजीब डिमांड की थी, जिसकी वजह से उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ी थी। इस गाने में एक्ट्रेस को सुभाष घई ने ‘पैडेड ब्रा’ पहनने की सलाह दी थी। इसकी वजह से वो शर्म से लाल हो गई थीं।

डायरेक्टर ने देखते ही कही थी ये बात

नीना गुप्ता ने अपनी किताब में आगे लिखा था कि इसमें उन्हें गुजराती आदिवासी कपड़े पहनने थे। वो पहले अप्रूवल के लिए डायरेक्टर सुभाष घई के पास गई थीं। लेकिन जब सुभाष ने उन्हें देखा तो देखते ही चिल्लाने लगे थे। वो बोले नहीं नहीं नहीं… कुछ भरो!’ इतना सुनने के बाद एक्ट्रेस शर्मिंदा हो गईं। हालांकि, नीना गुप्ता को ये पता था कि ये पर्सनल नहीं था। उन्होंने अपनी नजर में कुछ और विजुअलाइज किया था। अगले दिन जब वो शूटिंग के लिए पहुंची थीं तो उन्होंने पैडिड ब्रा पहनकर गाने की शूटिंग की थी।

काम करने से हिचक रही थीं नीना गुप्ता

इसके अलावा नीना गुप्ता ने किताब में ये भी बताया था कि वो इस गाने में काम करने से हिचक रही थीं। उन्होंने जब इसके बारे में सुना था तो वो तभी समझ गई थीं कि इसमें क्या होने वाला है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के आगे परफॉर्म करने की वजह से भी काफी नर्वस थीं। इसकी वजह डांस था। लेकिन सरोज खान ने उन्हें कंफर्ट किया और वो डांस स्टेप्स कोरियोग्राफ किए, जिसमें नीना गुप्ता को लगा कि वो आसानी से कर लेंगी।