बॉलीवुड स्टार संजय दत्त का आज जन्मदिन है। इसी के साथ ही संजय 58 साल के हो चुके हैं। संजू बाबा हिंदी सिनेमा के दिग्गज अदाकार सुनील दत्त और अदाकारा नरगिस के घर 29 जुलाई 1959 को जन्में। संजय के अलावा उनकी दो बहनें भी हैं नम्रता और प्रिया। संजय ने साल 2008 में मान्यता से तीसरी शादी की। इससे पहले संजय दत्त दो बार शादी कर चुके हैं। संजय की पहली शादी एक्ट्रेस ऋता शर्मा से हुई जिनसे उन्हें त्रिशाला नाम की बेटी हैं। साल 1996 में ऋचा की ब्रेन ट्यूमर से डेथ हो गई। दो साल बाद संजय ने मॉडल रिया पिल्लै से दूसरी शादी की, लेकिन ये शादी भी साल 2005 में खत्म हो गई। इसके बाद संजय ने मान्यता से शादी की। मान्यता से उन्हें दो बच्चे हैं, शहरान और इकरा। संजय दत्त के ये दोनों बच्चे जुड़वा बच्चे हैं। जल्द ही संजय दत्त अपनी अगली फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनकी अप-कमिंग फिल्म का नाम है भूमि।
संजय दत्त की मां नरगिस के गुजर जाने के बाद वह बहुत उदास रहने लगे थे। इस दौरान वह ड्रग्स के आदी हो गए थे। इस दौरान उन्होंने पांच महीने जेल में भी बिताए। संजय दत्त ने बॉलीवुड में साल 1981 में फिल्म रॉकी से डेब्यू किया। वहीं साल 1972 में उन्होंने फिल्म रेश्मा और शेरा में बतौर चाइल्ड एक्टर भी काम किया।
Good morning to all you wonderful and beautiful people!
A post shared by Sanjay dutt (@sanjaydutt_) on
कुछ फिल्मों के बाद साल 1986 में संजय की फिल्म ‘नाम’ आई। इ सके बाद उन्होंने अपने करियर में कई हिट मूवीज दीं। साल 1993 में उनकी फिल्म ‘खलनायक’ रिलीज हुई वहीं इस फिल्म के 3 हफ्ते गुजरने के बाद संजय को साल 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट केस में अरेस्ट कर लिया गया था। कैद होने के बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिन्में ‘वास्तव’ फिल्म जबरदस्त हिट रही। इसके चलते उन्हें साल 1999 में उनके करियर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला जिसमें वह बेस्ट एक्टर चुने गए।
A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) on
#TB At the premier of rocky (1981) #amjadkhan #Sunnildutt #sanjaydutt
A post shared by Sanjay dutt (@sanjaydutt_) on
A post shared by Bollywood all latest updates (@bollywood_latestupdates) on