टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इन दिनों अपनी प्रेग्नेन्सी को लेकर चर्चा में हैं। प्रोफेशनल लाइफ से दूर होकर वो पूरी तरह से अपना ख्याल रख रही हैं। सानिया भले ही टेनिस कोर्ट से दूर हों लेकिन वे अब भी सोशल मीडिया से दूरी नहीं बना पाई हैं और अक्सर अपनी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं। सानिया ने हाल ही में एक वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें वे अपनी हेल्दी डाइट के बारे में बात करते हुए नज़र आ रही थी।

गौरतलब है कि सानिया की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में कई फैंस सानिया के पाकिस्तान आने की गुहार भी लगा रहे हैं। ज़्यादातर तस्वीरों में सानिया के फैंस उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दे रहे हैं।  सानिया ने अपनी छोटी बहन के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है कि सानिया की बहन अनम की शादी साल 2016 में हैदराबाद के एक बिज़नेसमैन से हुई थी। इस शादी में सलमान खान जैसे सितारे भी पहुंचे थे। सानिया ने इसके अलावा कोलकाता में भी एक तस्वीर शेयर की है।

इससे पहले इंटरनेशनल योगा डे के मौके पर भी सानिया ने एक वीडियो शेयर किया था और वह प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए की जा रही एक्सरसाइज कर रही थीं। सानिया मिर्जा से साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी। इसके बाद सानिया को लोगों की आलोचानाओं का भी सामना करना पड़ा था। हालांकि सानिया ने आलोचनाओं को नजरदांज कर लगातार टेनिस की दुनिया में अपना शानदार सफर जारी रखा था।