Sanam Teri Kasam: साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को लोगों ने काफी पसंद किया था। जब ये फिल्म थियेटर में रिलीज हुई तो फ्लॉप हो गई थी मगर बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म में जब लोगों ने इस फिल्म को देखा तो उन्हें ये फिल्म खूब पसंद आई और देखते ही देखते ये कई लोगों की फेवरिट फिल्म बन गई। लोगों के मन में ये मलाल हमेशा से रहता था कि काश ये फिल्म बड़े पर्दे पर देखी होती। अगर आपने भी इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का मौका खो दिया था और इसे बिग स्क्रीन में देखना चाहते हैं या अभी तक आपने ये फिल्म ही नहीं देखी है तो आपके पास बहुत अच्छा मौका है, क्योंकि 8 साल बाद एक बार फिर से मेकर्स ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे स्टारर इस मूवी को लेकर खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। लोग बड़ी संख्या में इस फिल्म का टिकट बुक कर रहे हैं। मूवी में मावरा ने ‘सरु’ का किरदार निभाया था, तो हर्षवर्धन ‘इंदर’ के रोल में नजर आए थे।

215 लड़कियों के ऑडिशन के बाद सेलेक्ट हुई थीं मावरा होकेन

मावरा और हर्षवर्धन की केमिस्ट्री को फिल्म में काफी पसंद किया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरु के किरदार के लिए मेकर्स ने 215 लड़कियों का ऑडिशन लिया था, जिसमें से मावरा होकेन को सेलेक्ट किया गया था। हालांकि, उन्हें चुनने के लिए मेकर्स के पास एक खास वजह थी। चलिए बताते हैं आपको क्या थी वो खास वजह।

नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी मशहूर एक्ट्रेस गिरफ्तार, देश विरोधी साजिश में शामिल होने का आरोप, गुस्साए लोगों ने जलाया अभिनेत्री का घर

क्यों मेकर्स ने मावरा होकेन को किया कास्ट?

सोशल मीडिया पर मावरा होकेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, उस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी इस मूवी ‘सनम तेरी कसम’ को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें ये मूवी एक खास वजह से मिली। मावरा ने कहा, ”मुझे बताया गया कि इस मूवी के लिए लगभग 215 लड़कियों का ऑडिशन लिया गया था, लेकिन कोई भी लड़की रोते हुए खूबसूरत नहीं लग रही थी।”

इसके आगे एक्ट्रेस ने शेयर किया था कि क्योंकि पूरी फिल्म रोना था और ये इस मूवी की मेजर रिक्वायरमेंट थी। ऐसे में उन्हें सनम तेरी कसम में सरु का किरदार सिर्फ इसलिए मिला, क्योंकि वह रोते हुए भी काफी खूबसूरत लग रही थीं।

IMDb पर मिली है फिल्म को शानदार रेटिंग

मावरा होकेन और यशवर्धन राणे की फिल्म सनम तेरी कसम को आईएमडीबी पर 7.6 रेटिंग मिली है। 18201 लोगों ने वोट किया है।

‘सनम तेरी कसम 2’ कर रहा है ट्रेंड

बता दें कि ‘सनम तेरी कसम’ 7 फरवरी को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, लेकिन सोशल मीडिया पर ‘सनम तेरी कसम 2’ ट्रेंड कर रहा है। दरअसल लोगों को लगा कि शायद इस फिल्म का पार्ट 2 रिलीज हो रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। अभी मेकर्स ने साल 2016 में आई फिल्म को ही री-रिलीज किया है। इसके दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा लंबे समय से हो रही है, हालांकि, इसका दूसरा पार्ट कब आएगा इसे लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कुछ फैंस ऐसे भी हैं, जो ये चाहते हैं कि मेकर्स जल्द ही ‘सनम तेरी कसम’ का दूसरा पार्ट लेकर आए।

मुसीबत में फंसे अभिनेता सोनू सूद, एक्टर के खिलाफ जारी हुआ अरेस्ट वारंट, 10 लाख की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

मावरा होकेन ने गुपचुप किया था निकाह

जहां 7 फरवरी को वैलेंटाइन्स वीक पर मावरा होकेन की फिल्म सिनेमाघरों में री-रिलीज हो रही है, वहीं दो दिन पहले 5 फरवरी, 2025 को एक्ट्रेस मावरा होकेन ने पाकिस्तानी अभिनेता अमीर गिलानी के साथ गुपचुप निकाह कर सभी को चौंका दिया। एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बाद कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थीं। उनकी ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं।

मावरा की शादी की फोटोज काफी ज्यादा खूबसूरत हैं। दोनों ने लाहौर फोर्ट में पोज दिए। अपने इस खास दिन पर मावरा ने हल्के आसमानी रंग का लहंगा पहना और वहीं अमीर गिलानी ने डार्क ग्रीन कलर का कुर्ता पायजामा पहना। उस पर मैचिंग दुपट्टा लिया हुआ है। एक्ट्रेस के लुक के अलावा उनके हैशटैग ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। मावरा ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि #मावराअमीरहोगयी।

यहां देखें मावरा होकेन और अमीर गिलानी की शादी की तस्वीरें

मावरा होकेन-अमीर गिलानी की लव स्टोरी

मावरा होकेन और अमीर गिलानी ने लव मैरिज की है। साल 2020 में सीरियल ‘सबात’ में दोनों ने साथ काम किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2023 में ‘नीम’ नाम के पाकिस्तानी ड्रामा में भी साथ काम किया था। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे, लेकिन पब्लिकली कभी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था। दोनों ने हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताया। मगर जैसे ही शादी की तस्वीरें सामने आईं, लोग खुश तो हुए हैरान भी रह गए।

8 साल पहले ‘सनम तेरी कसम’ ने किया था इतना कलेक्शन

राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ जब 2016 में रिलीज हुई थी, तब इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म फ्लॉप हो गई थी, क्योंकि उस समय इसका कलेक्शन कुछ खास नहीं रहा था। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, उस समय इसका लाइफटाइम कलेक्शन सिर्फ 16 करोड़ रुपये के आसपास रहा था। मेकर्स को उम्मीद है कि अब शायद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करे।

Loveyapa Movie Review: मॉर्डन लव का कच्चा चिठ्ठा है ‘लवयापा’, जुनैद खान-खुशी कपूर की परफॉर्मेंस जीत लेगी दिल

क्या है सनम तेरी कसम की कहानी?

फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ एक रोमांटिक मूवी है, जिसमें मावरा एक साउथ इंडियन लड़की सरस्वती (सरु) का किरदार निभा रही हैं, लेकिन उससे कोई भी लड़का शादी के लिए पसंद नहीं करता। तभी उसकी मुलाकात इंदर (हर्षवर्धन राणे ) नाम के एक लड़के से होती है, जिससे उसे प्यार हो जाता है। इस कहानी में तड़प, क़ुर्बानी, कशिश और जज्बात समेत काफी कुछ देखने को मिला था।

क्या आप देखने जाएंगे सनम तेरी कसम?

क्या आप बड़े पर्दे पर मावरा होकेन और हर्षवर्धन राणे की ये रोमांटिक फिल्म देखने जाएंगे, हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।

यहां देखें देवा का मूवी रिव्यू