भोजपुरी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा संभावना सेठ का एक समय पर इंडस्ट्री में सिक्का चलता था। वो सिनेमा जगत की पॉपुलर डांसर रही हैं। उन्होंने ना केवल भोजपुरी बल्कि बॉलीवुड में भी अपने डांस के ठुमकों का फैंस का दीवाना बनाया है। लेकिन, शादी के बाद से एक्ट्रेस ने पर्दे से दूरिया बना ली थी। इसके बाद वो फैमिली की चीजों में ही रह गईं। हालांकि, इवेंट्स वगैरह में नजर आ ही जाती हैं। साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। यूट्यूब पर उनका अपना एक चैनल भी है जहां पर वो अक्सर अपने व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं। उनके लाखों में फॉलोअर्स हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। लोगों ने उनके पति को दूसरी शादी की सलाह दे दी थी, जिसके बाद एक्ट्रेस का गुस्सा फूट पड़ा।
दरअसल, संभावना सेठ पिछले काफी समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। वो लगातार मां बनने की हर संभव कोशिश कर रही थीं लेकिन, इसमें वो सफल नहीं हो पाईं। मेडिकल का भी सहारा लिया लेकिन, वो अपने मां बनने के सपने को पूरा नहीं कर पाईं। ऐसे में उनके मां ना बन पाने की वजह से ट्रोल्स ने हसबैंड अविनाश दुबे को दूसरी शादी की सलाह दे दी। इसके बाद एक्ट्रेस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
सभी जानते हैं कि अविनाश दुबे और संभावना सेठ ने 2016 में शादी रचाई थी। उनकी शादी को 8 साल का वक्त हो चुका है। अविनाश पेशे से एक राइटर और एक्टर हैं। संभावना 8 साल से मां नहीं बन पाईं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर मां ना बन पाने का दुख फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसकी वजह उन्होंने मेडिकली बताई थी। ऐसे में अब लोगों ने उन्हें मां ना बन पाने की वजह से आड़े हाथों ले लिया और उन्हें लोगों ने सलाह दी कि वो अपने पति की दूसरी शादी करवा दें।
संभावना सेठ ने बयां किया दर्द
इसके साथ ही संभावना सेठ ने ट्रोल्स के बाद हाल ही में व्लॉग शेयर किया और इसमें वो अपना दर्द बयां करते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस ने ताना मारने वाले लोगों की जमकर क्लास लगाई। संभावना सेठ ने व्लॉग में कहा कि वो उस फील्ड से हैं जहां पर इस तरह की बातों पर लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन उनका क्या होता होगा जिनको अपनी सास या पड़ोसियों से ऐसे ताने मिलते होंगे। इतना ही नहीं, संभावना ने आगे कहा कि ऐसे नहीं होता है। लोग उन पर बहुत ही गंदे कमेंट्स करते हैं। उनके मां ना बन पाने पर लोग उनको कहते हैं कि जिनका बच्चा नहीं उनकी लाइफ खत्म। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होता है। लाइफ में मुश्किलें भी हो सकती हैं।
संभावना सेठ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं कि ऐसे कमेंट्स करने वाली ज्यादातर महिलाएं ही होती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आता है कि वो दूसरी महिलाओं के प्रति इतनी क्रूर कैसे हो सकती हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस ने कहा कि लोग उन्हें उनके पति की दूसरी शादी करवाने की भी सलाह देते हैं। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि बच्चे के अलावा भी दुनिया है, जिसके बच्चा नहीं है उसे फांसी नहीं चढ़ाया जा सकता है। यही नहीं, एक्ट्रेस ने कहा कि लोग उनकी प्रेग्नेंसी ही नहीं बल्कि उनके लुक्स और उम्र को लेकर भी कमेंट्स करते हैं। अंत में उन्होंने लोगों से इंसानियत दिखाने की सलाह दी और ऐसा ना करने के लिए अनुरोध किया।
आपने संभावना सेठ से जुड़ी इस खबर को तो पढ़ लिया। इसके साथ ही आप संभावना सेठ से जुड़ी इस खबर को भी पढ़ सकते हैं, जब उन्होंने खुद मां ना बन पाने का दर्द बयां किया था और बताया था कि लोग उन्हें कैसे कैसे ताने मारते हैं।
