Sambhavna Seth Miscarriage News: भोजपुरी सिनेमा में संभावना सेठ का एक समय पर सिक्का चलता था। उन्हें डांस क्वीन भी कहा जाता है। शादी के बाद से वो लंबे समय से स्क्रीन से दूर हैं। लेकिन, इस बीच वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में वो अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिसमें अपने व्लॉग्स शेयर करती रहती हैं। वो अक्सर मां ना बन पाने का दुख फैंस के साथ बांटती हैं। ऐसे में अब जब वो प्रेग्नेंट हुईं तो उनका मिसकैरेज भी हो गया। एक्ट्रेस ने बच्चा खोने का दर्द बयां किया है। वो इसके बाद बुरी तरह से टूट गई हैं। चलिए बताते हैं संभावना ने क्या कुछ कहा।

दरअसल, संभावना सेठ ने पति अविनाश के साथ गुरुवार को अपना एक व्लॉग शेयर किया। इस व्लॉग के जरिए एक्ट्रेस ने जानकारी दी कि वो 3 महीने की प्रेग्नेंट थीं और उनका मिसकैरेज हो गया था। संभावना के पति अविनाश ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले 3 महीने से प्रेग्नेंट थीं और सब कुछ ठीक चल रहा था। वो 18 दिसंबर को फैंस को गुड न्यूज शेयर करने वाली थीं। लेकिन, दुर्भाग्यवश वो ऐसा नहीं कर पाईं और फैंस को बैड न्यूज देनी पड़ी। इस दौरान संभावना बेहद इमोशनल और मायूस कैमरे के सामने बैठी नजर आईं।

भोजपुरी एक्ट्रेस के पति अविनाश ने आगे बताया कि सबकुछ ठीक चल रहा था। संभावना के स्कैन में सब सही आ रहा था। हार्ट बीट सुनने के बाद डॉक्टर्स का कहना था कि ये ट्विन्स भी हो सकते हैं। संभावना के पति बताते हैं कि जब वो एक बार फिर से पत्नी का लेटेस्ट स्कैन करवाने के लिए गए तो डॉक्टर को कोई हार्टबीट सुनाई नहीं दी। इसके बाद समझ नहीं आया कि आखिर ये कैसे हो सकता है। अविनाश ने बताया कि वों संकोच कर रहे थे कि वो ये बैड न्यूज फैंस को कैसे दें। क्योंकि वो प्रेग्नेंसी की खबर से बेहद खुश थे क्योंकि सालों के बाद उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला था।

संभावना का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

इसके साथ ही व्लॉग में संभावना ने भी अपने बच्चे को खोने का दर्द बयां किया। उन्होंने बताया कि उन्हें काफी दिन से दर्द हो रहा था लेकिन वो समझ नहीं पा रही थीं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी कमर में दर्द हो रहा था लेकिन, उन्होंने इसे सामान्य समझती रहीं और इसका इलाज करती रहीं। संभावना ने बताया कि उस वक्त नहीं पता था कि ये शायद इसलिए ही हो रहा था। भोजपुरी एक्ट्रेस ने बताया कि धीरे-धीरे बच्चे की हार्ट बीट जा रही थी। वहीं, अविनाश ने बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें काफी उलझाया क्योंकि उन्हें भी इसके पीछे का कारण समझ नहीं आ रहा था। इस घटना के बाद संभावना सदमे में हैं और उनके आंसू रुक नहीं रहे हैं।

अविनाश बताते हैं कि हर दिन संभावना को 2-4 इंजेक्शन लग रहे थे। वो दर्द में थीं। उन्होंने मेंटली, इमोशनली, फाइनेंशियली इंवेस्ट किया था। अविनाश कहते हैं कि संभावना ने बहुत झेला है। उनके लिए उन्हें ज्यादा दुख हो रहा है।

संभावना सेठ ने पहले मां ना बन पाने की वजह से काफी कुछ झेला है। ट्रोल्स उन्हें खरी-खोटी सुनाते थे। यहां तक कि लोगों ने तो एक्ट्रेस को मां ना बन पाने की वजह से पति की दूसरी शादी कराने तक की सलाह दे दी थी।