भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ ने हाल ही में बताया कि वो अजीबोगरीब बीमारी से जूझ रही हैं। उन्हें गठिया यानी आर्थराइटिस है, जिसके कारण उनके हाथ पैरों में अकड़न रहती है। इससे पहले उनके पति अविनाश दुबे ने बकाया कि शादी के छह साल भी वो मां नहीं बन पाई हैं। उन्होंने आईवीएफ की कोशिश भी की लेकिन वो भी असफल रही। बता दें कि संभावना सेठ ने अपने यूट्यूब चैनल पर फैंस के साथ दुख साझा किया है।
संभावना ने बताया कि सालों पहले वो रूमेटाइड आर्थराइटिस की बीमारी से ग्रस्त थीं और अब उन्हें ये परेशानी दोबारा होने लगी है। एक्ट्रेस ने बताया कि ये सारी परेशानी आईवीएफ के बाद शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में उनके हाथ और पैर अकड़े हुए महसूस होते हैं और अगर वो लंबे समय तक ठंड में बैठती हैं तो उनके हाथ पैरों में दर्ज होने लगता है या सूजन हो जाती है।
संभावना ने बताया कि एक महीने से अधिक समय से वो दवा खा रही हैं। आईवीएफ और अन्य समस्याओं को लेकर बात करते हुए एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोने लगीं। इतना ही नहीं संभावना ने कहा कि उनके कारण पति अविनाश को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उनके साथ जो हो रहा है वो उसे लेकर काफी परेशान है। एक चीज निकलती है दूसरी चीज हो जाती है। दूसरी चीज ठीक नहीं होती तीसरी हो जाती है। ये कहते हुए संभावना ने कहा कि वो अविनाश के लिए बुरा महसूस करती हैं कि उन्हें भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
आपको बता दें कि संभावना सेठ और अविनाश दुबे ने साल 2016 में एक दूसरे से शादी की थी। इतने साल बीत जाने के बाद अब जब वो आईवीएफ का सहारा ले रहे हैं तो संभावना के शरीर के साथ काफी दिक्कतें आ रही हैं। अविनाश दुबे ने बताया कि उन्हें माता-पिता बनने में कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। जब उनकी शादी हुई थी, उस समय वो इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन अब जब वो तैयार हैं तो सफलता नहीं मिल रही।
उन्होंने ये भी बताया कि आईवीएफ की प्रक्रिया में संभावना को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अविनाश ने कहा कि संभावना को इतनी बार दर्द सहना पड़ रहा है, लेकिन उनके बाद भी कुछ हासिल नहीं हो रहा है। और ऐसे संभावना को बार-बार दर्द में देखना मेरा दिल तोड़ देता है।