कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर इलाहाबादिया के विवादित कमेंट के बाद शो काफी चर्चा में आ गया था। लोगों ने इसका खूब विरोध किया गया था। इस विवाद की गाज केवल रणवीर पर ही नहीं बल्कि समय रैना और अपूर्वा मखीजा (Samay Raina-Apoorva Mukhija) पर भी गिरी थी। ये विवाद लंबा चला था और सभी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। बाद में जब विवाद खत्म हुआ तो सभी ने फिर से नई शुरुआत की। ऐसे में अब समय ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज शेयर की है, जिसमें वो दोस्तों और अपूर्वा मखीजा के साथ पार्टी करते हुए दिखे हैं और राहतभरी सांस ली है।

दरअसल, विवादों के बाद समय रैना ने दोस्तों के साथ पार्टी की। इस दौरान उनके साथ गुरसिमरन खंबा और तन्मय भट्ट जैसे दोस्त थे। इस पार्टी की फोटोज को समय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर की है। इसमें उन्होंने पेरेंट्स से वीडियो कॉल का भी स्क्रीनशॉट साझा किया है। इन तस्वीरों में लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान अपूर्वा मखीजा ने खींचा। उन्हें ‘द रिबेल किड’ के नाम से भी जाना जाता है। रणवीर इलाहाबादिया विवाद में उनका नाम भी दर्ज है। हालांकि, अपूर्वा के साथ उनकी तस्वीर से ऐसा लगता है कि विवाद के बावजूद उनकी दोस्ती मजबूत बनी हुई है।

समय रैना ने ली राहत की सांस

विवादों के बाद समय रैना धीरे-धीरे अपनी लाइफ को फिर से नॉर्मल बनाने में जुटे हुए हैं। वो पब्लिक अपीयरेंस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हो रहे हैं। इसी कड़ी को बढ़ाते हुए उन्होंने अपनी दोस्तों संग पार्टी की फोटोज को शेयर किया है। स्टैंड अप कॉमेडियन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘आज कुछ ज्यादा ही स्टोरी डाल दी। बहुत घुटन सी थी यार क्या बताऊं। काफी निकाल दिया एक साथ ही। ये सब अनुभव करके काफी खुश हूं। मैं आप सबको अपने विेश और भारत के शोज में देखने के लिए उत्साहित हूं। आप सभी का शुक्रिया।’

Samay Raina Post

फरवरी में हुआ था ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर विवाद

समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को लेकर शुरू हुए विवाद के बारे में बात की जाए तो ये तब शुरू हुआ था, जब शो के एक एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स को लेकर विवादित बयान दे दिया था। इस एपिसोड को फरवरी में जारी किया गया था। इसमें रणवीर के साथ समय रैना, अपूर्वा मुखीजा और आशीष चंचलानी समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। उन पर आरोप था कि सरेआम सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर अभद्र बातें की जा रही है। मामला इतना बढ़ गया था कि देश के अलग-अलग राज्यों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। समय को गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के सामने भी पेश होना पड़ा था।

Ratsasan ने हिला दिया था दिमाग? JioHotstar की इन 5 साइक्लॉजिकल फिल्मों के सामने वो है बस ट्रेलर | OTT Adda