हाल ही में सलमान खान का जन्मदिन गया है। सलमान के फैंस यकीनन उन्हें उनके बर्थडे पर विश करना नहीं भूले होंगे। भाईजान के फैंस उनसे मिलना चाहते हैं लेकिन हर किसी का सपना पूरा होना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए फैंस उनसे जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी भी इकट्ठा करना चाहते हैं। यूट्यूब पर अपलोड पिंकविला के एक वीडियो में बताया गया है कि सलमान को बचपन में बगीजे में से आम और जामुन चुराने का बहुत शौक था। सलमान जब छोटे थे तो अपने दोस्तों का एक झुंड बनाकर उन्हें दूसरों के बगीचे में ले जा कर जामुन और आम चुराते थे।
इसके अलावा सलमान को इंदौर बहुत पसंद था इसलिए वह स्कूल की छुट्टियां पड़ने पर इंदौर जाया करते थे। सलमान को इंदौर की सड़कों पर साइकल चलाना बहुत पसंद था। हालांकि ऐसा कई बार हुआ है कि सलमान मुंबई की सड़कों पर साइकल चलाते हुए देखे गए हों। क्या आप जानते हैं सलमान को बचपन में पानी से बहुत डर लगता था। जी हां, सलमान पानी से इतना डरते थे कि उसमें तैरने का सोचते भी नहीं थे। लेकिन सलमान की बड़ी अम्मी ने एक बार सलमान के हाथ पांव बांध कर उन्हें कुएं में डाल दिया। सलमान की बड़ी अम्मी ने ऐसा इसलिए किया ताकि सलमान के मन से पानी का डर भाग जाए। इसके बाद सलमान खुद उस कुएं में जाकर तारी लगा कर आते थे।
आपने सलमान को उनकी हाल ही में आई ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में घोड़ा चलाते हुए देखा होगा। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हॉर्सराइडिंग करने वाले सलमान को बैलगाड़ी चलाना बहुत पसंद था अपने इस शौक को वह मुंबई जैसे शहर में पूरा नहीं कर सकते थे इसके लिए सलमान अपने गांव जाते थे और वहां जाकर बैलगाड़ी चलाते थे।
